23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईटी-सेल से हटाकर बीजेपी ने अमित मालवीय को दी बड़ी जिम्मेदारी, अब क्या करेंगे?

BJP Maharashtra New in-charge: बीजेपी ने अमित मालवीय को राष्ट्रीय आईटी सेल प्रमुख पद से हटाने के बाद अब महाराष्ट्र का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। वह प्रभारी बैजयंत जय पांडा के साथ संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति में भूमिका निभाएंगे।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Sep 23, 2026

Amit Malviya

अमित मालवीय को महाराष्ट्र का बनाया सह-प्रभारी (Photo- IANS)

Amit Malviya Maharashtra CO-Incharge:बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का अगस्त में ऐलान हुआ था। जिसमें अमित मालवीय को राष्ट्रीय आईटी सेल के प्रमुख के पद से हटाकर छत्तीसगढ़ के दीपक म्हास्के को यह जिम्मेदारी दी थी। हालांकि अब मालवीय को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। बुधवार को बीजेपी ने राज्यों के नए प्रभारियों और सह प्रभारियों का ऐलान किया है।

महाराष्ट्र के सह-प्रभारी बने अमित मालवीय

बीजेपी ने अमित मालवीय को महाराष्ट्र का सह-प्रभारी बनाया है। मालवीय के साथ-साथ सदानंद शेट तनावडे, कमलजीत सहरावत को भी महाराष्ट्र के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा बैजयंत जय पांडा को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया गया है।

महाराष्ट्र में अब अमित मालवीय प्रभारी बैजयंत जय पांडा के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने का काम होगा। इसके अलावा प्रदेश में केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन के बीच समन्वय करने का भी होगा। वहीं मालवीय के पास प्रभारी पांडा के साथ चुनावी रणनीतियां बनाने का भी काम होगा। 


किस नेता को कहां की मिली जिम्मेदारी


क्रमांकप्रदेश/केंद्र शासित प्रदेशप्रभारीसह-प्रभारी
1अंडमान एवं निकोबारजय प्रकाश, दिल्ली
2अरुणाचल प्रदेशडॉ. देवेश कुमार, बिहार
3आंध्र प्रदेशडॉ. अरविंद भदौरियावनथी श्रीनिवासन
4असममंगल पांडेफांगनोन कोन्याक, मनोज टिग्गा
5बिहारहरीश द्विवेदीसंगीता यादव, रोहन गुप्ता
6चंडीगढ़महेंद्र पांडे
7छत्तीसगढ़स्मृति ईरानीसिद्धार्थ शंभू
8दादरा नगर हवेली एवं दमन और दीववर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी
9दिल्लीडॉ. विनय सहस्रबुद्धेजामयांग त्सेरिंग नामग्याल, दर्शनाबेन जरदोश
10गोवाडॉ. भारती प्रवीण पवारअनिल एंटनी
11गुजराततरुण चुघअजय महावर, गोमती साई
12हरियाणास्मृति ईरानीडॉ. भोला सिंह
13हिमाचल प्रदेशश्रीकांत शर्मादर्शना सिंह
14जम्मू एवं कश्मीरडॉ. सतीश पूनियारीना कश्यप, हिमाचल प्रदेश
15झारखंडगजेंद्र पटेलसौरभ सिंह, निवेदिता सिंह, बिहार
16कर्नाटकहरीश द्विवेदीडॉ. कसम वेंकटेश्वरलू
17केरलप्रो. एम. नागराजाएम. वेंकटेशन
18लद्दाखराजकुमार भाटिया, दिल्ली
19लक्षद्वीपजॉर्ज कुरियन
20मध्य प्रदेशविप्लव कुमार देवरेखा वर्मा
21महाराष्ट्रबैजयंत जय पांडाअमित मालवीय, सदानंद शेट तनावडे, कमलजीत सहरावत
22मणिपुरडॉ. राजदीप रॉय
23मेघालयअनाद पुरकायस्थडॉ. नुमल मोमिन, असम
24मिजोरमडॉ. भगवत कराड
25नगालैंडअनिल एंटनी
26ओडिशाडी. पुरंदेश्वरीडॉ. स्वदेश सिंह
27पुडुचेरीके. सुरेंद्रन
28पंजाबडॉ. सतीश पूनियावीरेंद्र सचदेवा, अलका गुर्जर
29राजस्थानसंजय भाटियाकविता पाटीदार, कुलजीत चहल
30सिक्किमराजू बिस्ता
31तमिलनाडुराम माधवनिर्मल कुमार सुराणा, डी. के. अरुणा
32तेलंगानासुनील बंसलअभय पाटिल, रेखा शर्मा
33त्रिपुरामृगांका देव बर्मन
34उत्तर प्रदेशविनोद तावड़ेजगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा, अनंत ओझा
35उत्तराखंडराम माधवअरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज
36पश्चिम बंगालसुनील बंसललाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह, बिहार, पिंकी कुशवाहा, बिहार