23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी में स्मृति ईरानी का लगातार बढ़ रहा कद, अब मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

Smriti Irani BJP Strategy: बीजेपी ने स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया है। राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद उन्हें लगातार नई जिम्मेदारियां मिलने से पार्टी में उनकी बढ़ती भूमिका और दोनों राज्यों में संगठनात्मक तैयारियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Sep 23, 2026

Smriti Irani

स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ का बनाया प्रभारी (Photo-IANS)

Smriti Irani New Responsibility: बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद स्मृति ईरानी को लगातार नई जिम्मेदारियां दी जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों के नाम का ऐलान किया है। जिसमें स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया है। इस नियुक्ति के बाद राजनीतिक गलियारों में बीजेपी की भावी रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हैं। बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के प्रभारी नितिन नवीन थे। अब स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ में नितिन नवीन की जगह लेंगी।

बीजेपी में लगातार बढ़ रहा कद

बता दें कि स्मृति ईरानी का बीजेपी में लगातार कद बढ़ रहा है। पिछले महीने नितिन नवीन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की टीम में महासचिव बनाया था। इसके बाद पार्टी में सीजेपी आंदोलन के बाद जेन-जी से जुड़ने के लिए एक टीम बनाई गई थी। इसमें स्मृति ईरानी को शामिल हो गया था। इस टीम में नितिन नवीव के अलावा विनोद तावड़े और ओपी चौधरी भी शामिल है। 

वहीं अब स्मृति ईरानी को एक नहीं दो राज्यों का प्रभारी बनाया है। बीजेपी के लिए दोनों ही राज्य काफी महत्वपूर्ण है। स्मृति ईरानी को ये दोनों जिम्मेदारियां देने के पीछे सबसे महत्वपूर्ण कारण संगठन को मजबूत करना और आगामी चुनावों की तैयारी माना जा रहा है। 

हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2029 में होने हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में भी अगले विधानसभा चुनाव 2028 में प्रस्तावित हैं। ऐसे में दोनों राज्यों में अभी से संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं के समन्वय और पार्टी की चुनावी रणनीति को गति देने की जिम्मेदारी उनके सामने होगी।

किस नेता को कहां की मिली जिम्मेदारी

क्रमांकप्रदेश/केंद्र शासित प्रदेशप्रभारीसह-प्रभारी
1अंडमान एवं निकोबारजय प्रकाश, दिल्ली
2अरुणाचल प्रदेशडॉ. देवेश कुमार, बिहार
3आंध्र प्रदेशडॉ. अरविंद भदौरियावनथी श्रीनिवासन
4असममंगल पांडेफांगनोन कोन्याक, मनोज टिग्गा
5बिहारहरीश द्विवेदीसंगीता यादव, रोहन गुप्ता
6चंडीगढ़महेंद्र पांडे
7छत्तीसगढ़स्मृति ईरानीसिद्धार्थ शंभू
8दादरा नगर हवेली एवं दमन और दीववर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी
9दिल्लीडॉ. विनय सहस्रबुद्धेजामयांग त्सेरिंग नामग्याल, दर्शनाबेन जरदोश
10गोवाडॉ. भारती प्रवीण पवारअनिल एंटनी
11गुजराततरुण चुघअजय महावर, गोमती साई
12हरियाणास्मृति ईरानीडॉ. भोला सिंह
13हिमाचल प्रदेशश्रीकांत शर्मादर्शना सिंह
14जम्मू एवं कश्मीरडॉ. सतीश पूनियारीना कश्यप, हिमाचल प्रदेश
15झारखंडगजेंद्र पटेलसौरभ सिंह, निवेदिता सिंह, बिहार
16कर्नाटकहरीश द्विवेदीडॉ. कसम वेंकटेश्वरलू
17केरलप्रो. एम. नागराजाएम. वेंकटेशन
18लद्दाखराजकुमार भाटिया, दिल्ली
19लक्षद्वीपजॉर्ज कुरियन
20मध्य प्रदेशविप्लव कुमार देवरेखा वर्मा
21महाराष्ट्रबैजयंत जय पांडाअमित मालवीय, सदानंद शेट तनावडे, कमलजीत सहरावत
22मणिपुरडॉ. राजदीप रॉय
23मेघालयअनाद पुरकायस्थडॉ. नुमल मोमिन, असम
24मिजोरमडॉ. भगवत कराड
25नगालैंडअनिल एंटनी
26ओडिशाडी. पुरंदेश्वरीडॉ. स्वदेश सिंह
27पुडुचेरीके. सुरेंद्रन
28पंजाबडॉ. सतीश पूनियावीरेंद्र सचदेवा, अलका गुर्जर
29राजस्थानसंजय भाटियाकविता पाटीदार, कुलजीत चहल
30सिक्किमराजू बिस्ता
31तमिलनाडुराम माधवनिर्मल कुमार सुराणा, डी. के. अरुणा
32तेलंगानासुनील बंसलअभय पाटिल, रेखा शर्मा
33त्रिपुरामृगांका देव बर्मन
34उत्तर प्रदेशविनोद तावड़ेजगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा, अनंत ओझा
35उत्तराखंडराम माधवअरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज
36पश्चिम बंगालसुनील बंसललाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह, बिहार, पिंकी कुशवाहा, बिहार