10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नितिन नवीन की टीम में आने के बाद स्मृति ईरानी को मिली एक और जिम्मेदारी, जेन-जी से जुड़ने के लिए बनी टीम

BJP Election Strategy: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में जेन-जी से जुड़ने के लिए नई टीम बनाई गई, जिसमें स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े और ओपी चौधरी समेत कई नेता शामिल हैं। टीम युवाओं की सोच और समस्याओं को समझकर सीधे संवाद करेगी। बैठक में संगठन और आगामी चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Aug 22, 2026

Smriti Irani Women Reservation

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना (Photo-IANS)

BJP Team Meeting: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक की। इसमें जेन-जी से जुड़ने के लिए एक टीम बनाई गई। जिसमें स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, ओपी चौधरी समेत कई बड़े नेता भी शामिल है। इसके अलावा इस टीम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल है। 

टीम अब कार्यक्रम के जरिए युवाओं की सोच और उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश करेगी। इसके साथ युवाओं के साथ सीधे संवाद करने की कोशिश करेगी। 

बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर देशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसके अलावा आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर भी चर्चा की गई। 

दिन भर होगी तीन अलग-अलग बैठकें

दिनभर चलने वाली इस संगठनात्मक कवायद के तहत तीन अलग-अलग बैठकें प्रस्तावित हैं। इनमें नई राष्ट्रीय टीम के पदाधिकारियों का परिचय, प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रमों की तैयारी और संगठन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

युवाओं के बीच पार्टी की पहुंच को मजबूत करने का लक्ष्य

बता दें कि जेन-जी से जुड़ने के लिए बनाई गई टीम का मकसद युवा वोटरों के साथ संवाद और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सीधा संपर्क बनाना है। जिससे युवाओं के विचारों को अपने एजेंडे में पार्टी शामिल करना चाहती है।

विधानसभा चुनाव से 2029 लोकसभा चुनाव तक की तैयारी

बैठक में आगामी चुनावों को लेकर BJP की रणनीति भी चर्चा का अहम हिस्सा रही है। अगले साल सात राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके अलावा 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक तैयारियों पर भी मंथन किया गया। बताया जा रहा है कि नितिन नवीन BJP के प्रदेश अध्यक्षों, संगठन महामंत्रियों, प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों के साथ भी बैठक करेंगे। इन बैठकों में राज्यों में संगठन की स्थिति और आगामी चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। 

65 सदस्यीय नई राष्ट्रीय टीम में 51 नए चेहरे

BJP ने 17 अगस्त को 65 सदस्यीय नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की थी। इस टीम में 51 नए चेहरों को शामिल किया गया है। इसे पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में बड़े फेरबदल और विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग