
Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों और हिंदू शरणार्थियों को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रायगंज में कहा कि जल्द ही घुसपैठियों को होल्डिंग स्टेशनों में रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें वापस बांग्लादेश भेजा जाएगा। वहीं, हिंदू शरणार्थियों को जेल न जाना पड़े ऐसी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही उन्हें नागरिकता दिलाने के लिए नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का उपयोग किया जाएगा।
बीजेपी ने एक वीडियो के जरिए दिखाया कि पश्चिम बंगाल के डंकुनी बेड़े बस्ती को खाली करवाया करवाया गया है। बीजेपी का कहना है कि यहां अवैध बांग्लादेशी प्रवासी रह रहे थे। ममता के 15 सालों के शासन पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी राजनीति सिर्फ वोट बैंक को खुश करने के चक्कर में इसके इर्द-गिर्द घूमती है।
शुभेंदु अधिकारी ने उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान 88.53 करोड़ रुपये की लागत से 30 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके साथ ही 83 परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने यहां स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एम्स स्थापित करने की प्रतिबंद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रायगंज में एम्स (AIIMS) स्थापित हो इसके लिए वे एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजेंगे। इसी दौरान उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों और हिंदूू शरणार्थियों की बात कही।
घुसपैठियों को लेकर आया यह बयान कोई नहीं है। इनको लेकर शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद से ही एक्शन मोड़ में हैं। इससे पहले मई 2026 में कल्याणी में उन्होंने कहा था कि हर जिले में एक होल्डिंग सेंटर होना चाहिए। इससे डर कर लोग खुद ही सीमा पार चले जाएंगे।
मुख्यमंत्री द्वारा यह कार्रवाई मौजूदा फॉरेनर्स एक्ट'(विदेशी अधिनियम) के तहत करवाई जा रही है। यह कोई नया कानून नहीं हैं। उन्होंने पुलिस से यह भी कहा कि इन लोगों को जेल भेजने कीजरूरत नहीं है। जेल में ये लोग देश के पैसे से खाएंगे, कपड़े पहनेंगे और दवाइयां लेंगे। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या ये हमारे दामाद हैं। घुसपैठियों को जल्द से जल्द चले जाना चाहिए।