राष्ट्रीय

Delhi Election से पहले कांग्रेस का बड़ा ऐलान, युवाओं को हर महीने मिलेंगे 8500 रुपए

Delhi Election Congress Announcement: राजधानी दिल्ली में राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने आज युवाओं के लिए बड़ी घोषणा कर दी है। इसका नाम 'युवा उड़ान योजना' है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि वह सरकार बनने पर बेरोजगार युवाओं को एप्रेंटेसशिप के तौर पर 8500 रुपये प्रति महीने देगी।
2 min read
CG Election 2025

Delhi Election 2025: कांग्रेस (Congress) ने आज युवाओं के लिए बड़ी घोषणा कर दी है। इसका नाम 'युवा उड़ान योजना' है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि वह सरकार बनने पर बेरोजगार युवाओं को एप्रेंटेसशिप के तौर पर 8500 रुपये प्रति महीने देगी। इसकी घोषणा राजधानी दिल्ली में राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) द्वारा की गई।

शिक्षित बेरोजगार को मिलेंगे 8500 रूपए

पायलट ने कहा कि जो भी दिल्ली का युवा शिक्षित होगा वो चाहे लड़का हो या लड़की, हर शिक्षित बेरोजगार को हम हर महीने 8500 रुपये देंगे। युवा उड़ान योजना के तहत युवाओं को 1 साल की अप्रेंटिसशिप, हर महीने बेरोजगार युवाओं को 8500 रुपये महीना मिलेगा।

बोले कांग्रेस नेता काजी निजामुद्दीन

इस दौरान कांग्रेस नेता काजी निजामुद्दीन ने कहा, ''दिल्ली की जनता के बीच न्याय यात्रा के दौरान जो निष्कर्ष निकल कर आए उनके आधार पर समझ आया कि मोदी सरकार और आम आदमी पार्टी की नीतियों ने युवाओं की कमर तोड़ दी है। हम युवाओं के लिए अपनी घोषणा करने वाले हैं। तीसरी बड़ी गारंटी कांग्रेस की युवाओं के लिए हम करने जा रहें है।

कांग्रेस ने पुरे किए वादे

योजना की घोषणा के दौरान पीसीसी चीफ देवेंद्र यादव ने कहा, ''युवा उड़ान योजना हम उनके लिए लेकर आएंगे जो शिक्षित हैं लेकिन बेरोज़गार हैं। बेरोज़गारी की वजह से युवा नशे की तरफ भी बढ़ रहे हैं। जो युवा इसमें रजिस्टर करेंगे उनको हम प्राइवेट कंपनी में कौशल विकास का काम भी करवाएंगे ताकि अगर वह उसमें कहीं आगे बढ़ना चाहे तो उनको सरकार उसमें भी सपोर्ट करेगी।" देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में राजमहल और शीशमहल की राजनीति चल रही है, हम उससे हटकर युवाओं के लिए कुछ कर रहे हैं। इससे पहले भी हम महिलाओं के लिए प्यारी दीदी योजना गरंटी दे चुके हैं और कांग्रेस अपना वादा पूरा करती है।

Also Read
View All
समुद्री जहाजों के ईंधन पर बड़ा बदलाव, 2029 से Coastal Trade में 10% बायोफ्यूल अनिवार्य करने का प्रस्ताव

झारखंड में रद्द परीक्षाओं पर बाबूलाल मरांडी बोले- जांच करने वाले खुद आरोपी, CBI से जांच क्यों नहीं करा रही सरकार?

दिल्ली जल बोर्ड केस में सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर संजय निरुपम का हमला, बोले- ‘AAP की ईमानदारी का दावा बेनकाब’

‘विपक्ष को दबाने के लिए BJP अपना पुराना हथकंडा अपना रही’, सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर बोले CM भगवंत मान

दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में अरविंद केजरीवाल भी जाएंगे जेल, भाजपा ने कहा- जांच पूरी होते ही खुलेगा पूरा भ्रष्टाचार