Chief Justice of India Surya Kant: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कहा है कि लोकतंत्र में नागरिकों को संवैधानिक संस्थाओं के फैसलों की आलोचना करने का पूरा अधिकार है, लेकिन उन्हें संस्थाओं को निशाना बनाने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी फैसले और उस फैसले से जुड़ी संस्था के बीच अंतर समझना जरूरी है। ऐसा नहीं करने से लोकतांत्रिक संस्थाओं में लोगों का भरोसा कमजोर हो सकता है।