राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस-सपा गठबंधन पर अजय राय ने जताया आत्मविश्वास, कहा – ‘बीजेपी का होगा सफाया’

Uttar Pradesh Election 2027: कांग्रेस नेता अजय राय ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर आत्मविश्वास जताते हुए बीजेपी के लिए एक बड़ी बात कह दी है।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 11:31 AM IST
Ajay Rai
अजय राय (Photo - ANI)

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election) होने वाले हैं, लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियों ने अभी से तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। कांग्रेस (Congress) और समाजवादी पार्टी - सपा (Samajwadi Party- SP) के बीच गठबंधन के तहत सीट बंटवारे पर बातचीत जारी है। इस मामले में अब कांग्रेस नेता अजय राय (Ajay Rai) ने बड़ा बयान दिया है।

अजय राय का दावा - 'बीजेपी का होगा सफाया'

वाराणसी में देव दीपावली के जश्न पर राय ने कहा, "हम भाग्यशाली हैं कि हम महादेव की नगरी काशी में रहते हैं। यहाँ जिस भव्य स्तर पर देव दीपावली मनाई जाती है, उससे हम काशीवासियों को तो बहुत खुशी मिलती ही है, साथ ही देश-दुनिया से यहाँ आने वाले लोगों को भी बहुत आनंद मिलता है। वो देव दीपावली के इस उत्सव का आनंद लेने आते हैं।"

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट-बंटवारे पर राय ने कहा, "सीट-बंटवारे का मामला आसानी से सुलझ जाएगा। इंडिया गठबंधन पूरी तरह मज़बूत है। हमने 2024 का चुनाव पूरी ताकत से लड़ा था और 2027 में हम निश्चित रूप से बीजेपी को उखाड़ फेंकेंगे। अगर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस 2027 में भी अपनी यह साझेदारी जारी रखती हैं, तो इससे बीजेपी को इतनी परेशानी क्यों होती है? उनकी इस तकलीफ की वजह उनका डर है कि अगर कांग्रेस-समाजवादी पार्टी गठबंधन चुनाव लड़ता है, तो निश्चित रूप से हमारी सरकार बनेगी और बीजेपी का सफाया होगा।"

कब तक तय होगा सीट बंटवारे का समीकरण?

राय ने भरोसा जताया है कि कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे का समीकरण अगले दो-तीन दिन में तय हो जाएगा और स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।

सीट बंटवारे पर सपा का क्या है मानना?

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 403 में से करीब 181 सीटें चाहिए। हालांकि सपा का मानना है कि सीट बंटवारे में 'जीतने की संभावना' को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय (Rajeev Rai) ने कुछ दिन पहले ही इस बारे में बयान दिया कि सत्तारूढ़ बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए सिर्फ प्रतीकात्मक रूप से चुनाव लड़ने के बजाय 'जीतने की संभावना' को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी सीट बंटवारे के लिए जीतने की क्षमता को ही मुख्य आधार मानते हैं।

Also Read
View All
सोनिया गांधी की किताब में वीर सावरकर पर लिखी बातों को लेकर विवाद, प्रपौत्र ने भेजा कानूनी नोटिस; 15 दिन का दिया अल्टीमेटम

1949 में नेहरू ने फतेह मैदान को अपना नाम देने से किया इनकार, जेवर एयरपोर्ट पर जयराम रमेश के सवाल, आठ महीने में एक भी विदेशी उड़ान नहीं

निशिकांत दुबे की पोस्ट पर सियासी हलचल, क्या महात्मा गांधी जी की हत्या पंडित नेहरु की जानकारी में हुई?

‘तेरा चाचा चोर है…’ सुनते ही प्रियंका गांधी ने जड़ दिया था थप्पड़, इमरजेंसी के बाद स्कूल में हुआ था यह किस्सा

अनंत सिंह की बेटी की हल्दी में डांसर पर नोटों की बारिश, लेकिन कलाकार ने लेने से किया इनकार, वीडियो वायरल