राष्ट्रीय

कांग्रेस ने PM मोदी के लिए बुक किया था टिकट, एयर इंडिया ने कर दिया कैसिल! जानें पूरा मामला

Congress Attacks PM Modi: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने शनिवार को एक बड़ा दावा किया है कि एयर इंडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर बुक की गई गुवाहाटी (असम) से इम्फाल (मणिपुर) की फ्लाइट टिकट को चुपचाप कैंसिल कर दिया। यह घटना तब सामने आई […]

2 min read
Feb 14, 2026
pawan khera pm modi

Congress Attacks PM Modi: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने शनिवार को एक बड़ा दावा किया है कि एयर इंडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर बुक की गई गुवाहाटी (असम) से इम्फाल (मणिपुर) की फ्लाइट टिकट को चुपचाप कैंसिल कर दिया। यह घटना तब सामने आई जब पीएम मोदी आज असम के दौरे पर हैं और कांग्रेस ने मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर उन पर तंज कसा।

ये भी पढ़ें

Bangladesh Election: जब चुनाव से पहले PM मोदी का संदेश लेकर पहुंचे जयशंकर तो रहमान ने क्या कहा था? चर्चा में आया बयान!

एयर इंडिया ने कैंसिल किया PM मोदी का टिकट- पवन खेड़ा का दावा

पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने नेक इरादे से मणिपुर के लोगों के लिए पीएम मोदी की टिकट बुक की थी, लेकिन एयर इंडिया ने बिना उनकी जानकारी के इसे कैंसिल कर दिया। उन्होंने व्यंग्यपूर्ण अंदाज में कहा, 'एयर इंडिया एयरलाइन तक को यह बात पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर के दौरे पर नहीं जाएंगे। इसलिए, मणिपुर के लोगों के लिए मैंने बिल्कुल नेक इरादे के साथ पीएम मोदी की जो मणिपुर की टिकट बुक की थी, उसे बिना मेरी जानकारी के चुपचाप कैंसिल कर दिया गया।'

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर कसा तंज

खेड़ा ने आगे कहा कि अब यह आम धारणा बनती जा रही है कि पीएम मोदी उत्तर पूर्वी भारत के किसी राज्य का दौरा तभी करते हैं जब वहां चुनाव नजदीक होते हैं। उन्होंने असम दौरे का जिक्र करते हुए पूछा कि मणिपुर में लंबे समय से अशांति और तनाव की स्थिति है, फिर भी पीएम ने वहां अब तक एक बार भी दौरा क्यों नहीं किया?

असम के दौरे पर है प्रधानमंत्री

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब कांग्रेस ने पीएम मोदी के असम दौरे के दौरान मणिपुर हिंसा पर ध्यान आकर्षित करने के लिए गुवाहाटी से इम्फाल का फ्लाइट टिकट उनके नाम पर बुक किया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। खेड़ा ने लिखा था, 'आप आज असम में हैं। मणिपुर यहां से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर है। आपकी आसानी के लिए हमने गुवाहाटी से इम्फाल का टिकट बुक कर दिया है, आपको बस विमान में सवार होना है।' उन्होंने मणिपुर को 2023 से जलता हुआ बताया और पीएम से वहां जाकर लोगों को ढांढस बंधाने की अपील की।

मणिपुर में 2023 से जारी है हिंसा

आपको बता दें कि मणिपुर में मई 2023 से मेइती और कुकी-जोमी समुदायों के बीच जातीय हिंसा जारी है, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए और हजारों विस्थापित हुए हैं। हाल ही में फिर से हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही।

ये भी पढ़ें

‘कांग्रेस ने असम को पीछे धकेला!’ गुवाहाटी की धरती से PM मोदी का बड़ा हमला

Published on:
14 Feb 2026 04:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर