राष्ट्रीय

पहले CM बदलने की मांग, पार्टी नहीं हुई गंभीर तो कांग्रेस विधायकों ने किया कुछ ऐसा कि बड़े नेता बोले- ‘वह गलत नहीं’

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच लंबी खींचतान जारी है। कांग्रेस विधायकों ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ाते हुए कैबिनेट में फेरबदल और अधिक मंत्रियों की मांग की है।

2 min read
Mar 19, 2026
कांग्रेस। (फाइल फोटो)

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद अब तक नहीं थमा है। सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच लंबे समय से मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान चल रही है। इस बीच, कांग्रेस विधायकों ने पार्टी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

कर्नाटक में ऐसी अटकलें हैं कि कई कांग्रेस विधायक अब पार्टी से मंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। इस पर, कर्नाटक के मंत्री शरण प्रकाश पाटिल ने गुरुवार को कहा कि कैबिनेट में फेरबदल की चल रही अफवाहों के बारे में उनके पास कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें

अपने नेता को CM बनाने के लिए दिल्ली रवाना होने वाले थे कई कांग्रेस विधायक, ऐन वक्त पर डिप्टी CM ने रोका, क्या कहा?

मंत्री पद मांगना गलत नहीं- कांग्रेस नेता

मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि फेरबदल मुख्यमंत्री और पार्टी के आलाकमान का अंदरूनी मामला है, जिसे उन्हें ही सुलझाना है। उन्होंने यह भी कहा कि विधायकों का मंत्री पद मांगना गलत नहीं है।

पाटिल ने कहा- मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। कैबिनेट में फेरबदल का मामला CM और आलाकमान पर छोड़ दिया गया है। हम इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। सभी विधायक मंत्री पद के दावेदार हैं; इसमें कुछ भी गलत नहीं है। विधायकों का मंत्री पद मांगना गलत नहीं है।

अंदरूनी कलह से जूझ रही कांग्रेस

बता दें कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थकों की मांग को लेकर कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पिछले कई महीनों से अंदरूनी कलह से जूझ रही है।

ये समर्थक 2023 के सत्ता-साझाकरण समझौते का हवाला देते हुए सरकार के बाकी बचे 2.5 सालों के लिए शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं।

नेतृत्व को लेकर चल रही इस खींचतान को बढ़ने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच बार-बार बैठकें हो रही हैं। कई कांग्रेस विधायकों ने सीएम बदलने को लेकर पार्टी में खुला विद्रोह कर दिया है।

शिवकुमार को सीएम बनाने के लिए दिल्ली जाने वाले थे विधायक

कुछ ही दिनों पहले यह खबर आई थी कि शिवकुमार को सीएम पद के लिए सपोर्ट करने वाले कई कांग्रेस विधायक दिल्ली जाने वाले थे।

वह आलाकमान के सामने शिवकुमार को सीएम बनाने की बात रखने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर शिवकुमार ने अपने समर्थकों को ऐसा करने से रोक दिया।

उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने पार्टी विधायकों से अपील की कि वे उनके नाम पर दिल्ली न जाएं। शिवकुमार ने कहा- मैं अनुरोध करता हूं कि मेरे लिए कोई भी दिल्ली न जाए। यदि किसी की अपनी कोई समस्या है, मंत्री बनने की इच्छा है या कोई पद- जिम्मेदारी चाहते हैं, तो वे जाकर अपनी बात रख सकते हैं, लेकिन मेरे लिए कोई न जाए।

ये भी पढ़ें

DK Shivakumar vs Siddaramaiah: सत्ता संघर्ष चरम पर? सिद्धारमैया-शिवकुमार खींचतान के बीच कांग्रेस विधायकों की अहम बैठक

Also Read
View All

अगली खबर