राष्ट्रीय

Dharmendra Pradhan Resign: ‘पीएम नरेंद्र मोदी की हठ की हार है’ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेताओं ने सरकार को घेरा

Congress: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस के कई नेताओं ने अपने बयान जारी किये हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह पीएम नरेंद्र मोदी की हठ की हार है। वहीं वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने भी बयान जारी किये हैं।
2 min read
Jul 25, 2026
Dharmendra Pradhan
धर्मेंद्र प्रधान

Dharmendra Pradhan: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने भी अपना बयान जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह पीएम नरेंद्र मोदी की हठ की हार है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत किया। सोशल मीडिया साइट 'X' पर उन्होंने लिखा कि मैं इस इस्तीफे का स्वागत करता हूं। उन्होंने आगे लिखा कि उम्मीद है कि इससे मौजूदा तनाव कम होगा और संसद के भीतर तथा बाहर शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मूल मुद्दों पर गंभीर चर्चा का रास्ता खुलेगा।

मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा?


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारत के ‘छात्रों की गूंज’ आख़िरकार अंहकारी सत्ता की दहलीज तक पहुँच गई। ये हमारे करोड़ों युवाओं की जीत है जिन्होंने देशभर में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सड़क पर आवाज उठाई। ये सत्य की जीत है और मोदी जी के हठ की हार है। ये उन सभी परिवारों की जीत हैं जिन्होंने अपने ख़ून, अपने बच्चों को खोया, क्योंकि यह सरकार भ्रष्टाचारी है। ये साझा विपक्ष की जीत है, जिन्होंने छात्रों के हित में संसद से सड़क तक आवाज उठाई। उन्होंने अंत में कहा कि अब बारी है मोदी जी को हमारी युवा पीढ़ी से माफ़ी माँगने की और जिन्होंने उनपर लाठी-डंडे-Pellet Guns चलवाई है, उनपर कठोर कार्यवाही करने की।

प्रियंका गांधी ने क्या कहा?


केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मैं कई वजहों से बहुत-बहुत खुश हूं, लेकिन सबसे बड़ी वजह यह है कि मेरा मानना ​​है कि आज का दिन वह दिन है, जब हमारे देश के लोगों ने उन लोगों से अपना देश वापस मांगना शुरू कर दिया है, जिन्होंने संविधान को खत्म करने की कोशिश की, जिन्होंने हमारे लोगों की आवाज दबाने और दबाने की हर मुमकिन कोशिश की। उन्होंने आगे कहा कि मेरा मानना ​​है कि यह भारत के युवाओं की जीत है।

मुझे उनमें से हर एक पर बहुत गर्व है। उनमें से हर एक जो बाहर गया और जिस पर उन्हें विश्वास था, उसके लिए खड़ा हुआ। उन्होंने ठीक वैसे ही किया जैसे महात्मा गांधी ने हमें सिखाया था।

Updated on:
25 Jul 2026 04:21 pm
Published on:
25 Jul 2026 03:25 pm