राष्ट्रीय

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को हुआ कोरोना , टेस्ट रिपोर्ट आई पॉजिटिव, बैठक में शामिल कई नेता भी संक्रमित

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। कांग्रेस प्रवक्त रणदीप सुरजेवाल ने इसको लेकर अहम जानकारी दी है। इसके साथ ही सोनिया गांधी पिछले कई दिनों लगातार बैठकें कर रही थीं। ऐसे में वे जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली थीं, उनमें से भी कई कोरोना संक्रमित निकले हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jun 2022, 1:14 PM IST
Congress President Sonia Gandhi Tested Covid 19 Positive
Congress President Sonia Gandhi Tested Covid 19 Positive

देशभर में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बना हुआ है। इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी बीते कई दिनों लगातार बैठकें कर रही थीं। ऐसे में इस दौरान उनके संपर्क में आने वाले कई नेता औऱ कार्यकर्ता भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी को बुधवार को हल्का बुखार आया था। इसके बाद उनका कोविड टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दरअसल 8 जून को प्रवर्तन निदेशालय ने सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है। उनसे यह पूछताछ नेशनल हेराल्ड से जुड़े केस में होनी है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि, सोनिया गांधी ने खुद को आईसोलेट कर लिया है। फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सोनिया गांधी जल्द ही ठीक हो जाएंगी। हो सकता है वे ईडी की ओर से भेजे गए समन के मुताबिक 8 जून को पेश भी हो जाएं।

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल पहले से ही कोरोना संक्रमित चल रहे हैं। इसके अलावा भी कई नेता और कार्यकर्ता कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं।

यह भी पढ़ें - नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किल, ED ने जारी किया समन


दरअसल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पूछताछ के लिए समन भेजा है। ईडी सोनिया से आठ जून को पूछताछ करेगी। वहीं राहुल गांधी इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं। उन्होंने ईडी से आगे की तारीख मांगी है।

Published on:
Also Read
View All
अब्दुल राशिद शेख की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, टेरर फंडिंग केस में 7 साल से जेल में बंद हैं बारामूला सांसद

राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर चिराग पासवान का पलटवार, बोले- सत्ता के लिए इतनी बेचैनी क्यों?

Punjab Election: ‘राहुल जहां जाते है, वहां बीजेपी जीत जाती है’, अनुराग ठाकुर ने AAP-Congress को लेकर भी कही बड़ी बात

दोस्त ने ही की दोस्त की हत्या, 20 दिन तक छिपाकर रखा शव, सपने में आकर सताने लगा तो थाने पहुंचकर किया सरेंडर

J&K Politics: सांसद पद से इस्तीफा और NC से नाता तोड़ने के बाद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा