3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किल, ED ने जारी किया समन

कांग्रेस के लिए लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को समन भेजा है। इसके तहत कांग्रेस नेताओं को 8 जून को ईडी के समक्ष पेश होने को कहा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 1 Jun 2022, 2:12 PM IST

ED Summoned Rahul Gandhi and Sonia Gandhi In National Herald Case

ED Summoned Rahul Gandhi and Sonia Gandhi In National Herald Case

कांग्रेस के लिए मुश्किलों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को एक पुराने में मामले में समन भेजा है। बताया जा रहा है कि नेशनल हेराल्ड केस में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाते हुए ईडी ने ये कार्रवाई की है। इसके तहत कांग्रेस नेताओं को 8 जून को ईडी कार्यालय के सामने पेश होना होगा। ईडी के समन के बाद सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर उच्च संस्थानों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है।

उच्च संस्थानों के गलत इस्तेमाल का आरोप
राहुल गांधी और सोनिया गांधी को नेशन हेराल्ड मामले में ईडी की ओर से समन जारी किए जाने के बाद सियासी बयानबाजियां शुरू हो गई हैं। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। एक तरफ रणदीप सुरेजवाला ने उच्च संस्थानों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है तो वहीं उदित राज ने भी इसे बीजेपी की बौखलाहट बताया है।

यह भी पढ़ें - राहुल गांधी ने मोदी सरकार घेरा, बोले- कश्मीर में 5 महीने में 15 सुरक्षाकर्मी शहीद, 8 साल का जश्न मनाने में व्यस्त BJP

सुरेजवालाः हम डरेंगे नहीं
ईडी की ओर से भेजे समन के बाद कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'नेशनल हेराल्ड मामले में साजिश के तहत सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ED ने नोटिस भेजा है। लेकिन हम "डरेंगे नही, झुकेंगे नही.... सीना ठोक कर लड़ेंगे।'

सुरजेवाला के अलावा इस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी भी मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि इससे पहले ईडी ने इस मामले को बंद कर दिया था। उन्होंने कहा, 'भाजपा राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए कठपुतली एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।'

सिंघवी ने ईडी पर गलत नोटिस भेजना का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, गलत धाराओं में ईडी की ओर से नोटिस भेजा गया है। उन्होंने कहा कि, ये प्रतिशोध के तहत की गई कार्रवाई है। अनुच्छेद 50 के तहत केस 2015 में केस बंद हो गया था। मौजूदा सत्ताधारी दल को ये बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने पुराने अधिकारियों को अपदस्थ करने के बाद इस केस पर नए लोगों को रखकर प्रतिशोध के तहत कार्रवाई की है।

ये है पूरा मामला
दरअसल सुब्रमण्यन स्वामी ने नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, दिवंगत नेता मोतीलाल वोरा, पत्रकार सुमन दुबे और टेक्नोक्रेट सैम पित्रोदा पर आरोप लगाए थे। स्वामी ने आरोप लगाया था कि, यंग इंडिया लिमिटेड के जरिए गलत तरीके से इसका अधिग्रहण किया गया है और कांग्रेस नेताओं ने 2,000 करोड़ रुपए तक की संपत्ति हथिया ली।

बता दें कि, इस मामले की इन्वेस्टिगेशन 2014 में ईडी की ओर से शुरू की गई थी। कांग्रेस इस मामले को लेकर कहती रही है कि यंग इंडिया लिमिटेड का मकसद प्रॉफिट कमाना नहीं है। बल्कि इसका गठन चैरिटी के लिए किया गया है।

यह भी पढ़ें - लंदन में राहुल गांधी के दिए बयान पर BJP हमलावर, बोली- 1984 से केरोसिन लेकर घूम रही कांग्रेस