राष्ट्रीय

राज्यसभा की लिस्ट आते ही कांग्रेस में बगावत, हो सकता है बड़ा खेला

rajya sabha elections 2026: कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी लिस्ट जारी की है। इसमें हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से भी प्रत्याशी घोषित किए है।

less than 1 minute read
Mar 05, 2026
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की अपनी लिस्ट (Photo-IANS)

Rajya Sabha Elections: राज्यसभा चुनाव के लिए सूची जारी होने पर कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। दरअसल, अपनी सूची में 5 राज्यों के 6 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं की नाराजगी की भी खबरें सामने आने लगी हैं। पार्टी ने हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध और हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। दोनों ही राज्यों में प्रत्याशियों का विरोध होना शुरू हो गया है।

गोपाल कांडा के संपर्क में कई विधायक

हरियाणा में करमवीर सिंह बौद्ध के नाम का ऐलान होने के बाद नेताओं की नाराजगी की खबरें सामने आई हैं। कांग्रेस नेता गोपाल कांडा ने इसको लेकर विरोध जताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांडा के समर्थन में कई कांग्रेस विधायक हैं और वे खेला कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि गोपाल कांडा राज्यसभा उम्मीदवार बनने की तैयारी में है। 

हिमाचल में भी बगावत

वहीं कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रतिभा सिंह नाराज बताई जा रही है। दरअसल, पहले कयास लगाया जा रहा था कि हिमाचल से पार्टी प्रतिभा सिंह को प्रत्याशी घोषित कर सकती है। लेकिन अनुराग शर्मा का नाम आने के बाद प्रतिभा नाराज हो गई। राज्यसभा चुनाव से पहले पार्टी के अंदर इन घटनाक्रमों से सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। 

Published on:
05 Mar 2026 10:56 am
Also Read
View All

अगली खबर