Delhi Election: घोषणापत्र जारी करते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि आज 'गारंटी' शब्द सभी पार्टी इस्तेमाल कर रही हैं, लेकिन इस शब्द का इस्तेमाल कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक के चुनावों में किया था।
Congress manifesto: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को अपना घोषणापत्र (Congress Manifesto) जारी कर दिया है। घोषणापत्र जारी करते हुए कांग्रेस ने वादा किया कि अगर वह दिल्ली में सत्ता में आई तो जाति जनगणना कराएगी और पूर्वांचलियों के लिए एक मंत्रालय बनाएगी। घोषणापत्र में कांग्रेस ने जनता को 5 गारंटियां भी दी हैं। वहीं इस दौरान दिल्ली की AAP सरकार पर कांग्रेस ने जमकर हमला बोला।
घोषणापत्र जारी करते हुए कांग्रेस ने दिल्ली की जनता से वादे किए है। जिसमें महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये, 25 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर, मुफ्त राशन किट और घरों के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के साथ कई अन्य कल्याणकारी लाभ देने का वादा किया है। इसके अलावा बेरोजगार युवाओं को 8500 रुपये हर महीने देने का वादा किया है।
घोषणापत्र जारी करते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि आज 'गारंटी' शब्द सभी पार्टी इस्तेमाल कर रही हैं, लेकिन इस शब्द का इस्तेमाल कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक के चुनावों में किया था। हम जनता तक ये संदेश देना चाहते थे कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है, वो कर दिखाती है। मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए कांग्रेस पार्टी एक कानून गारंटी के रूप में लाई थी, जो पास हुआ था और उसका नाम 'राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम' था। गारंटी का मतलब- ये जनता का एक अधिकार है। अगर उनसे किए गए वादे पूरे नहीं किए जाएं तो वे कानूनी रास्ता भी अपना सकते हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के लिए 5 गारंटी दी हैं।
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि हमने दिल्ली के लोगों की समस्याओं को सुनकर अपना घोषणापत्र तैयार किया है। घोषणापत्र में हमने दिल्ली के मुद्दों और शहर की जरूरतों को शामिल किया है। दिल्ली के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, दलितों और वंचित समाज के लिए क्या होना चाहिए- वो सब इसमें शामिल है। हमने अपने घोषणापत्र में पूर्वांचल के लोगों के लिए अलग से मुद्दे शामिल किए हैं और दिल्ली के गांवों के लिए विशेष योजनाएं रखी हैं यह जनता का घोषणापत्र है और इसमें जनता की भावनाएं शामिल हैं। प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप, देखें वीडियो...