राष्ट्रीय

Jharkhand Congress: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जानिए क्या होगा सीट शेयरिंग का फार्मूला

Jharkhand Congress: झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने घोषणा करते हुए विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, वह पहले की तरह पार्टी की सेवा में रहेंगे।
2 min read
Sep 05, 2024
Feature image

Jharkhand Congress: झारखंड विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। गुरुवार को झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने घोषणा करते हुए विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, वह पहले की तरह पार्टी की सेवा में रहेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पार्टी के उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाएंगे। उन्होंने यह घोषणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्षों और कार्यकारी अध्यक्षों की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए की।

कल शाम होगी मीटिंग

केशव महतो ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मिले निर्देशों के आलोक में यह बैठक बुलाई गई थी। उन्होंने कहा कि यह एक सतत प्रक्रिया है। इस बैठक में जिला अध्यक्षों से सभी बिंदुओं पर फीडबैक लिया गया। केशव महतो कमलेश ने कहा कि जिलाध्यक्षों का संवाद कार्यक्रम जारी है, जिसमें अब तक 9 जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है। अगला कार्यक्रम सिमडेगा जिले में होगा, जिसके लिए नवनियुक्त सह प्रभारी शुक्रवार को आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजे पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की मीटिंग होगी, जिसमें चुनावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

क्या होगा सीट शेयरिंग का फार्मूला

गठबंधन के तहत सीटों के बंटवारे के फार्मूले पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कांग्रेस इस बार ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन के तहत विनिंग फॉर्मूला लागू किया जाएगा, यानी जहां जो पार्टी या संगठन ज्यादा मजबूत है, वहां उसकी दावेदारी होगी। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार को रांची में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिलाध्यक्षों को बैठक के लिए बुलाया था। करीब चार घंटे तक चली इस बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन हुआ।

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान जल्द होने वाला है। इसी साल के अंत तक झारखंड में विधानसभा का चुनाव कराया जाएगा। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त होने वाला है। झारखंड में पिछला विधानसभा चुनाव दिसंबर 2019 में हुआ था।

Updated on:
05 Sept 2024 09:06 pm
Published on:
05 Sept 2024 09:06 pm
Also Read
View All
Assam Flood : 103 साल की कनकलता दास ने पेश की मिसाल: जीवनभर की कमाई बाढ़ पीड़ितों को सौंपी, डीसी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

2027 के विधानसभा चुनावों से पहले BJP का दांव: यूपी में तावड़े, पंजाब में पूनिया और गुजरात में चुग को क्यों मिली कमान?

हिमाचल में IAS, IPS और IFS अफसरों का कैडर घटेगा, CM सुक्खू बोले- एक अफसर कम होने से बचेंगे ₹200 करोड़

Caste Census 2027: जातीय जनगणना पर कांग्रेस का हमला, पूछा- 2027 की जनगणना में जातियों के लिए ड्रॉप-डाउन क्यों नहीं?

Ambikapur Akshat Agrawal Murder Case: बहुचर्चित अक्षत अग्रवाल हत्याकांड में 2 साल बाद आया फैसला, 3 गोलियां मारने वाले संजीव मंडल को आजीवन कारावास