राष्ट्रीय

इंदौर से बड़ी खबर, दूषित पानी पीने से छह लोगों की मौत, 100 से अधिक अस्पताल में भर्ती

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी की आपूर्ति ने कोहराम मचा दिया है। उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद 6 बुजुर्गों की मौत हो गई है, जबकि 100 से अधिक लोग गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती हैं।

less than 1 minute read
Dec 31, 2025
सीएम मोहन यादव के निर्देश पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने हालात का जायजा लिया। (Photo- Patrika)

Deaths due to contaminated water: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में उल्टी-दस्त के बाद तीन दिनों में छह मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग इन मौतों को उल्टी-दस्त से जोड़ने से इनकार कर रहा है, जबकि परिजनों का कहना है कि पहले उल्टी-दस्त से तबीयत बिगड़ी और फिर मौत हो गई। सभी मृतक 50 वर्ष से अधिक आयु के बताए जा रहे हैं। फिलहाल 100 से अधिक मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

वहीं स्वास्थ्य विभाग ने गलियों में कैंप लगाकर लगभग 400 लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की दवाएं वितरित की हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले 10-12 दिनों से दवा युक्त और गंदा पानी सप्लाई हो रहा था, जिसके कारण यह स्थिति बनी। इतने मरीजों की तबीयत बिगड़ने और कुछ लोगों की मौत के दावों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग अभी तक स्पष्ट आंकड़े जारी नहीं कर रहा है। सीएमएचओ का कहना है कि उल्टी-दस्त से किसी की मौत नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें

माउंट एवरेस्ट को ‘कूड़ाघर’ बनने से बचाएगा नेपाल, हटा दी 11 साल पुरानी कचरा नीति, अब ड्रोन और रोपवे का होगा इस्तेमाल

मृतकों के परिजनों में आक्रोश

जिन परिवारों में मौतें हुई हैं, वे खुले तौर पर कह रहे हैं कि दूषित पानी की सप्लाई हो रही थी। अचानक उल्टी-दस्त शुरू हुए और परिजन की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा मरीजों और मौतों की संख्या स्पष्ट रूप से जारी न किए जाने से परिजनों में नाराजगी है।

Published on:
31 Dec 2025 04:01 am
Also Read
View All

अगली खबर