राष्ट्रीय

भाषण पर विवाद: कॉलेजियम के सामने हाजिर हुए जस्टिस यादव ने रखा अपना पक्ष, Supreme Court ने HC से मंगाया विवरण

इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव (Justice Shekhar Kumar Yadav) ने 8 दिसंबर 2024 के विश्व हिन्दू परिषद के कार्यक्रम में एक भाषण दिया जिसपर बाद में विवाद उठ खड़ा हुआ है।
less than 1 minute read
Justice Shekhar Kumar Yadav
Justice Shekhar Kumar Yadav

Supreme Court News : विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) के एक कार्यक्रम में अपने भाषण से चर्चा में आए इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव (Justice Shekhar Kumar Yadav) मंगलवार को सीजेआई संजीव खन्ना (CJI Sanjeev Khanna) की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम के सामने हाजिर हुए। माना जा रहा है कि उन्होंने कॉलेजियम के समक्ष अपना पक्ष रखा। उन्होंने कॉलेजियम के सदस्यों की ओर से उठाए गए कुछ प्रश्नों के जवाब भी स्पष्ट किए।

8 दिसंबर को जस्टिस यादव ने दिया था भाषण

जस्टिस यादव के आठ दिसंबर के भाषण की प्रतियां और शिकायत मिलने पर कॉलेजियम ने उन्हें तलब किया था। इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) से भी भाषण आदि विवरण मांगे गए थे। जस्टिस यादव को कॉलेजियम द्वारा बुलाने को प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के तहत पक्ष सुनने की कार्यवाही माना जा रहा है।

महाभियोग के लिए 55 सांसदों ने दिया था नोटिस

कॉलेजियम की बैठक शुक्रवार को होनी थी लेकिन सीजेआई सहित पांच वरिष्ठतम जजों में से दो की अनुपलब्धता के कारण यह मंगलवार को रखी गई। उल्लेखनीय है कि जस्टिस यादव के खिलाफ महाभियोग के लिए 55 सांसदों ने राज्यसभा में नोटिस दिया है। इस महाभियोग को स्वीकार करने के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PLI) भी दायर की गई है।

यह भी पढ़ें - ‘जज फेसबुक न चलाएं, संन्यासी की तरह रहें, घोड़े की तरह काम करें’, Supreme Court के जस्टिस ने क्यों की ऐसी टिप्पणी?

Updated on:
18 Dec 2024 12:30 pm
Published on:
18 Dec 2024 12:29 pm
Also Read
View All
चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान ने खोले चांद के राज़: मिट्टी में एल्युमिनियम कम, लोहा और मैग्नीशियम की मात्रा ज़्यादा

TMC: ‘प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चल रही पार्टी’, चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे और ममता के टीएमसी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर ऋतब्रत बनर्जी ने की टिप्पणी

अमरनाथ यात्रा 2026: वैध पंजीकरण वालों को ही मिलेगी यात्रा की अनुमति, LG मनोज सिन्हा का बड़ा फैसला

इस्तीफे के बाद भी नहीं टली पूर्व जज यशवंत वर्मा की मुसीबत, मानसून सत्र में संसद में पेश हो सकती है जांच रिपोर्ट

रिलायंस कैपिटल के पूर्व CFO अमित बापना को अब सीबीआई ने किया गिरफ्तार, 4 दिन की कस्टडी में भेजे गए