राष्ट्रीय

Corona Vaccination: 15-18 साल के बच्चों को कोरोना टीका के लिए CoWIN पर रजिस्ट्रेशन आज से

देश में आज से 15 से 18 साल उम्र के बच्चे कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वैक्सीनेशन के लिए बच्चों को कोविन(CoWin) प्लेटफॉर्म पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। बच्चों का वैक्सीनेशन 3 जनवरी 2022 से शुरू होगा।

2 min read
Jan 01, 2022
vaccination 15+ (Representative Image)

भारत में बच्चों के कोरोना टीकाकरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों 15 से 18 वायुवर्ग के बच्चों के टीकाकरण का ऐलान कर दिया था। आपको बता दें कि यह टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी 2022 यानी आज से शुरू होना है और वैक्सीनेशन प्रक्रिया 3 जनवरी से शुरू होगी।

1 जनवरी से शुरू होगा cowin पर रजिस्ट्रेशन:
बच्चो के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 1 जनवरी 2022 यानी आज से हो चुकी है।CoWIN प्लेटफॉर्म के प्रमुख डॉ. आरएस शर्मा के मुताबिक, 15-18 वर्ष की आयु के बच्चे आज (1 जनवरी) से CoWIN ऐप पर पंजीकरण कर सकेंगे। इसके लिए CoWIN ऐप पर जरूरी बदलाव किए गए हैं। यहां 10वां आईडी कार्ड जोड़ा गया है। इसे स्टूडेंट आईडी कार्ड नाम दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि हो सकता है कि कुछ बच्चों के पास आधार कार्ड या कोई दूसरा पहचान पत्र न हो।

पीटीआई के मुताबिक:
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारत बायोटेक का कोवैक्सिन 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए उपलब्ध एकमात्र वैक्सीन होने की संभावना है। हालांकि ज़ायडस कैडिला की वैक्सीन ZyCoV-D को भी बच्चों के बीच अनुमोदित किया गया है। ZyCoV-D पहला टीका था जिसे बच्चों पर लगाने के लिए मंजूरी मिली थी, लेकिन यह 3 जनवरी से शुरू होने वाले टीकाकरण कार्यक्रम का हिस्सा नहीं हो सकता है क्योंकि इसे अभी तक वयस्कों के लिए भी इस्तेमाल नहीं किया गया है।

डॉ एनके अरोड़ा ने कहा:
टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के अध्यक्ष डॉ एनके अरोड़ा ने रविवार को कहा कि परीक्षण के दौरान कोवैक्सिन से बच्चों में अच्छी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया दिखाई है। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में डॉ अरोड़ा ने कहा, 12 से 18 साल के बच्चे, खासकर 15 से 18 साल की उम्र के बच्चे, काफी हद तक वयस्कों की तरह होते हैं। देश के भीतर हमारे शोध में यह भी कहा गया है कि भारत में COVID के कारण होने वाली मौतों में से लगभग दो-तिहाई इस आयु वर्ग के हैं। यही कारण है कि बच्चों को वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया गया है।

प्रधान मंत्री ने की थी घोषणा:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को घोषणा की थी कि 15 से 18 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण 3 जनवरी, 2022 से शुरू होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को 'एहतियाती खुराक' भी प्रदान की जाएगी। 60 वर्ष से ऊपर की आयु के अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित नागरिकों के लिए उनके डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन की प्रीकॉशन खुराक का विकल्प उनके लिए भी उपलब्ध होगा। ये भी 10 जनवरी से उपलब्ध होगा।

Updated on:
01 Jan 2022 11:30 am
Published on:
01 Jan 2022 11:26 am
Also Read
View All
तरबूज खाने से परिवार की मौत के मामले में नया मोड़, फोरेंसिक जांच में चूहे मारने वाली टैबलेट नेगेटिव, जिंक फॉस्फाइड का नहीं मिला सोर्स

तमिलनाडु में विजय के शपथ ग्रहण से पहले नया ट्विस्ट, TVK को एक और पार्टी समर्थन देने को तैयार, मगर सामने रख दी शर्त

आप सांसद का दावा- किसी ने अमित शाह बन कर किया फोन, दिल्ली आइए तो मिलिए

कोरोना से कितना खतरनाक है हंटावायरस? क्रूज शिप पर कहर के बाद 2 भारतीयों की बढ़ी निगरानी, केंद्र सरकार भी अलर्ट

44.6 डिग्री तापमान और लू का रेड अलर्ट: राजस्थान-गुजरात सहित इन राज्यों में गर्मी का दौर शुरू, IMD ने जारी की चेतावनी