राष्ट्रीय

देश में बढ़ रहे हैं कोरोनावायरस केस, पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 1590 नए मामले मिले

Coronavirus Update बीते 24 घंटे में देश में 1590 नए कोरोनावायरस के मामले दर्ज किए गए हैं। यह मामले 146 दिनों में अब तक सबसे अधिक है।

2 min read
देश में बढ़ रहे हैं कोरोनावायरस केस, पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 1590 नए मामले मिले

देश में कोरोनावायरस की रफ्तार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार के आंकड़े डराने वाले थे। पर शुक्रवार को आई रिपोर्ट में कोविड-19 के केसों में कुछ कमी देखी गई। पर आज तो कोरोना बम फट गया है। बीते 24 घंटे में देश में 1590 नए कोरोनावायरस के मामले दर्ज किए गए हैं। यह मामले 146 दिनों में अब तक सबसे अधिक है। इसके साथ ही डेली पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ गया है। और यह 1.33 फीसदी हो गया है। भारत में अब कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 8,601 हो गई है। शुक्रवार को कोविड.19 के 1249 मामले और दो मौतें हुई हैं। तो गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में कोविड.19 के 1300 मामले पाए गए थे। जिसमें तीन मौतें हुई थी।

कोरोनावायरस से हुई छह मौते भी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार के आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में भारत में कोविड-19 के 1,590 नए मामले सामने आए और छह मौतें हुईं। ताजा मौतों के साथ, वायरस के कारण देश में मरने वालों की संख्या 5,30,824 तक पहुंच गई। छह मौतों में से तीन महाराष्ट्र से और एक-एक कर्नाटक, राजस्थान और उत्तराखंड से बताई गई हैं। भारत का कुल सक्रिय केसलोड बढ़कर 8,601 हो गया है, जो कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 910 रोगियों के ठीक होने से ठीक होने वालों की संख्या 4,41,62,832 हो गई है।

910 मरीज स्वास्थ्य होकर घर लौटे

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, लोगों के स्वस्थ्य होने की दर वर्तमान में 98.79 है। पिछले 24 घंटों में 1590 नए कोरोनावायरस केस सामने आए हैं तो 910 मरीज कोविड से उबरकर अपने घर वापस चले गए। कोविड से उबरकर स्वस्थ्य होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,62,832 हो गई है। अब तक कुल 92.8 करोड़ टेस्ट किए गए हैं।

पिछले 24 घंटों में हुए कोविड-19 के 1,19,560 टेस्ट

पिछले 24 घंटों में कोविड के 1,19,560 टेस्ट किए गए। एक तरफ एच3एन2 के मामले बढ़ रहे हैं तो दूसरी तरफ कोरोना के मामलों ने भी रफ्तार पकड़ ली है। इस पर गंभीरता दिखाते हुए केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले ही कुछ राज्यों को अलर्ट जारी किया था।

ओडिशा में कोविड-19 की कुल संख्या 73 हुई

देश के अलग.अलग राज्यों में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में धीरे.धीरे बढ़ोतरी हो रही है। ओडिशा में शुक्रवार को कोविड.19 के 17 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसके के साथ पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। जनस्वास्थ्य के निदेशक निरंजन मिश्रा ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 5,600 नमूनों का परीक्षण किया गया। जिनमें से 17 लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसलिए टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 0.3 फीसदी रह गया है, जो राष्ट्रीय दर से कम है।

कर्नाटक में 635 सक्रिय मामले

कर्नाटक में 21 मार्च से रोजाना 100 से अधिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 131 नये केस दर्ज किए गए हैं और एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 126 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने से कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। पिछले 24 घंटों में कुल 5,179 टेस्ट किए गए है। राज्य में साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.75 प्रतिशत रही, जबकि दिन के लिए सकारात्मकता दर 2.65 प्रतिशत दर्ज की गई। राज्य में 635 सक्रिय मामले हैं।

Updated on:
25 Mar 2023 02:18 pm
Published on:
25 Mar 2023 11:50 am
Also Read
View All