कोरोनावायरस संक्रमण में तेजी आ रही है। लगातार जांच रिपोर्ट में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकारें एक बार फिर अलर्ट मोड़ में आ गई हैं। शुक्रवार को जारी के गए आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 1249 नए मामले सामने आए हैं। और दो मौतें हुई हैं। इस वक्त देश में कुल सक्रिय केस लोड बढ़कर 7,927 हो गया है। जो कुल का 0.02 प्रतिशत है। जिन दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है, वे गुजरात और कर्नाटक राज्य से सम्बंधित हैं। इन दो मौतों के बाद कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या देश में बढ़कर 5,30,818 हो गई है। बीते 24 घंटों में 925 मरीज कोरोनावायरस से ठीक होकर घर लौट गए हैं। जिसके चलते ठीक होने वाले संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4,41,61,922 हो गई है। नतीजतन, भारत का रिकवरी रेट 98.79 प्रतिशत है। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में कोविड-19 के 1300 मामले पाए गए थे। जिसमें तीन मौतें हुई थी।