देश में कोरोना वायरस संक्रमण की चाल तेज हो गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोविड.19 के 1300 नए मामले सामने आए और इनमें तीन मौतें हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में एक-एक मौत के बाद वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 5,30,816 तक पहुंच गई। पिछले 24 घंटों में 718 रोगियों के ठीक हुए हैं। अब ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4,41,60,997 हो गई है। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर 98.79 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर 1.46 प्रतिशत है, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.08 प्रतिशत है। साथ ही इसी अवधि में देश भर में कुल 89,078 परीक्षण किए गए। जिससे परीक्षणों की कुल संख्या 92.06 करोड़ से अधिक हो गई। मंत्रालय ने कहा किए भारत ने कोविड के खिलाफ कुल 220.65 करोड़ टीके लगाए हैं। जिसमें पिछले 24 घंटों में टीके की 7,530 डोज शामिल हैं।