6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus Update : डा. नरेश त्रेहन ने किया सचेत, कोरोना मुक्त नहीं हुई है दुनिया, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव बोले – आ रहे हैं नए मामले

मेदांता अस्पताल गुरुग्राम के निदेशक डा. नरेश त्रेहन ने कहाकि, दुनिया कोरोना से मुक्त नहीं हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने भी कहाकि, अभी भी यह वैश्विक महामारी खत्म नहीं हुई है क्योंकि नए मामले आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 23 Mar 2023, 5:08 PM IST

coronavirus.jpg

डा. नरेश त्रेहन ने किया सचेत, कोरोना मुक्त नहीं हुई है दुनिया, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव बोले - आ रहे हैं नए मामले

कोरोनावायरस एक बार फिर देश में अपना दायरा बढ़ा रहा है। आईएनएसएसीओजी के डाटा अनुसार कोरोनावायरस वेरिएंट XBB.1.16 के 349 मामले दर्ज किए गए हैं। 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में ये सभी 349 मामले पकड़ में आए हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 105 मामले दर्ज किए गए। तेलंगाना में 93, कर्नाटक में 61 और गुजरात में 54 मामले मिले हैं। जनवरी 2023 में XBB.1.16 वेरिएंट का पहला मामला पकड़ में आया था। फरवरी माह में 140 सैंपल तो मार्च में सैंपल का आंकड़ा 207 था। मेदांता अस्पताल गुरुग्राम के निदेशक डा. नरेश त्रेहन ने आम जनता को सचेत करते हुए कहाकि, दुनिया कोरोना से मुक्त नहीं हुई है। अभी भी सतर्कता बरतनी ज़रूरी है। भीड़.भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचना है। जैसे हमने पहले कोरोना की लड़ाई लड़ी थी वैसे ही फिर से लड़ना है, फिलहाल लॉकडाउन की ज़रूरत नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहाकि, विश्व में कोविड के 94,000 नए मामले दिन के आए हैं। अभी भी यह वैश्विक महामारी खत्म नहीं हुई है क्योंकि नए मामले आ रहे हैं। यूएसए से विश्व का 19 फीसद, रूस से 12 फीसद और हमारे देश से विश्व के 1 फीसद मामले आ रहे हैं।

बीते 24 घंटें में 1300 नए कोरोनावायरस केस दर्ज

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 140 दिनों में गुरुवार को सबसे ज्यादा मामला दर्ज किए गए। बीते 24 घंटें में गुरुवार को देश में 1300 नए कोरोनावायरस के मामले सामने आए हैं। साथ ही कोरोनावायरस से तीन लोगों की मौत भी हुई है। देश में फिलहाल कोविड के 7,605 एक्टिव मामले हैं। कोविड की वजह से मौत का आंकड़ा 5,30,816 पहुंच चुका है।

महाराष्ट्र, में सबसे ज्यादा मामले - राजेश भूषण

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहाकि, जिन आठ राज्यों में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं वे हैं. महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान। मैंने 16 मार्च को व्यक्तिगत रूप से इन राज्यों को लिखा था कि, उन्हें क्या कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

रोजाना औसतन 966 मामले आ रहे हैं सामने - केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने आगे कहाकि, कोविड-19 महामारी अब तक भारत में वैश्विक मामलों का लगभग 1 फीसद रिपोर्ट किया जा रहा है। सक्रिय मामले अभी 7600 हैं। रोजाना औसतन 966 मामले सामने आ रहे हैं। फरवरी के दूसरे हफ्ते में रोजाना औसतन 108 मामले सामने आ रहे थे। अब यह बढ़कर 966 हो गए हैं।

एक्सबीबी.1.16 वैरिएंट डरें नहीं - रणदीप गुलेरिया

एम्स के पूर्व निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि, नया एक्सबीबी.1.16 वैरिएंट से ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। इस संक्रमण से ज्यादा परेशानी नहीं होने वाली है। यह कोरोना एक्सबीबी का यह एक नया वेरिएंट है।

यह भी पढ़े - Coronavirus Update : बीते 24 घंटे में देश में 1300 नए कोरोना वायरस केस मिले, तीन मौतें हुई