
Coronavirus Updates : देश के लिए खुशखबर है। पर इसके बावजूद भी अलर्ट रहने की जरुरत है। कोरोनावायरस कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण फैल रहा है। सोमवार को बीते 24 घंटे के आए आंकड़ों के अनुसार, 3641 कोरोना वायरस के नए मामले मिले। यह नए आंकड़े रविवार के आए आंकड़ों से कम हैं। यानि की कोविड-19 रविवार की संख्या से आज की संख्या में मामूली गिरावट है। रविवार को 3824 कोविड.19 केस दर्ज किए गए थे। साथ पांच मरीजों ने दम तोड़ा था। पिछले 24 घंटे में सात कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। इनमें महाराष्ट्र में 3 कोविड-19 मरीजों की मौत हुई वहीं दिल्ली, केरल, कर्नाटक और राजस्थान में एक-एक कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है। इस वक्त देश में एकिटव कोरोनावायरस मरीजों की कुल संख्या 20,219 है। रविवार को यह संख्या 18ए389 थी। कोरोनावायरस की तेजी को देखकर केंद्र सरकार और देश की राज्य सरकारें अलर्ट मोड पर आ गईं हैं। सभी को यह हिदायत दी गई है कि, जनता कोरोनावायरस गाइडलाइन को मुस्तैदी से पालन करे।
कोरोनावायरस 1,800 मरीज ठीक होकर घर लौटे
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार मामलों के मंत्रालय के अनुसार, भारत में सोमवार को बीते 24 घंटे के दौरान 3,641 मामले सामने आए, यह नए आंकड़ें रविवार के 3,824 के आंकड़ों की तुलना में मामूली गिरावट पर है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इसी अवधि में कोरोना से 1,800 मरीज ठीक हुए। जिसके चलते महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,75,135 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.76 प्रतिशत दर्ज की गई है।
बीते 24 घंटों में कुल 59,512 टेस्ट हुए
डेली पॉजिटिविटी रेट 6.12 प्रतिशत है वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.45 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल 59,512 टेस्ट किए गए हैं। पिछले सप्ताह 18,450 नए मामलों के साथ वृद्धि देखी गई थी जो पिछले सप्ताह के 8,781 मामलों से काफी अधिक थी।
कुल 220.66 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार मामलों के मंत्रालय के अनुसार, कुल 220.66 करोड़ कोरोनावायरस की वैक्सीन डोज ( 95.21 करोड़ दूसरी डोज और 22.86 करोड़ प्रिकॉशन डोज) राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत पिछले 24 घंटों में 686 डोज दी गई है। रविवार को देश में 3824 नए कोविड मामले दर्ज किए गए, जो शनिवार के आंकड़ों से 27 प्रतिशत अधिक था।
केरल में 5636 और महाराष्ट्र में 3488 एक्टिव केस
केरल में एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोननावायरस संक्रमित मरीज सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 683 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में एक दिन में 164 नए मामले दर्ज किए गए हैं। केरल में एक्टिव मामले की संख्या 5636 और महाराष्ट्र में 3488 है।
दिल्ली में अब तक कोरोनावायरस से 26,530 लोगों ने अपनी जान गवांई
देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को 429 मामले दर्ज किए गए हैं। यह पिछले 7 महीने में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज हैं। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट बढ़ कर 16.09ः हो गया है। दिल्ली में अब तक कोरोनावायरस से 26,530 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।