Counterpoint Report : 2024 की पहली तिमाही में वैश्विक 5जी हैंडसेट शिपमेंट में 20 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। 5जी स्मार्टफोन शिपमेंट में 25 फीसदी हिस्सेदारी के साथ एप्पल टॉप पर है, जबकि 21 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सैमसंग दूसरे स्थान पर है।
Counterpoint Report : अमरीका को पीछे छोड़ भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5जी बाजार बन गया है। काउंटरपॉइंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने 5जी स्मार्टफोन की शिपमेंट में यह उपलब्धि हासिल की है। रिपोर्ट के मुताबिक 5जी स्मार्टफोन बाजार में 32 फीसदी हिस्सेदारी के साथ चीन अब भी शीर्ष पर है, जबकि भारत का हिस्सा 13 फीसदी है। अमरीका 10 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर आ गया।
काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार 2024 की पहली तिमाही में वैश्विक 5जी हैंडसेट शिपमेंट में 20 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। हैंडसेट की बात करें तो 5जी स्मार्टफोन शिपमेंट में 25 फीसदी हिस्सेदारी के साथ एप्पल टॉप पर है, जबकि 21 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सैमसंग दूसरे स्थान पर। एपल मुख्य रूप से आइफोन15 और 14 सीरीज मॉडल के दम पर आगे बढ़ तो सैमसंग की बढ़त में गैलेक्सी ए सीरीज और हाल ही लॉन्च एस24 सीरीज की बड़ी भूमिका है।