राष्ट्रीय

Casino की नीली एलईडी लाइट और जुए की लत के बीच क्या है कनेक्शन? बड़ा खुलासा

Blue light in casinos: नीली रोशनी जुआ खेलने वालों का फैसला करती है, जिससे वे जोखिम लेने के लिए ज्यादा प्रेरित होते हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2025, 12:30 PM IST
Blue light in casinos
कैसीनो की नीली एलईडी लाइट। (फोटो: वाशिंगटन पोस्ट।)

Blue light in casinos: कोई शख्स अपराध ( Crime news) न करना चाहे, लेकिन आसपास का माहौल और हालात उसे ऐसा करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने एक नया और दिलचस्प शोध किया है, जिसमें पता चला है कि कैसीनो की नीली रोशनी जुए (Blue light in casinos) के लिए लोगों को प्रोत्साहित (Casino gambling behavior) कर सकती है। फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी और मोनाश यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बताया कि कैसिनो के एलईडी स्क्रीन (LED lighting effects) और सजावट में इस्तेमाल होने वाली नीली रोशनी दिमाग की प्रतिक्रियाओं को प्रभावित करती है। इसके कारण लोग वित्तीय नुकसान के प्रति कम संवेदनशील हो जाते हैं, और वे जोखिम उठाने के लिए ज्यादा तैयार रहते हैं।

नीली रोशनी कैसे प्रभावित करती है हमारे निर्णय को ?

नेचर्स साइंटिफिक रिपोट्र्स जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में बताया गया है कि कैसिनो में इस्तेमाल होने वाली गहरी और हल्की नीली रोशनी आर्थिक निर्णयों पर प्रभाव डालती है। इस शोध के दौरान, प्रतिभागियों ने जब नीली रोशनी में खेला, तो वे अधिक जोखिम भरे फैसले लेने लगे और आर्थिक नुकसान के प्रति उनकी संवेदनशीलता कम हो गई। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह नीली रोशनी मानसिकता पर गहरा असर डालती है, जो जुए की आदत को बढ़ा सकती है।

जुए की आदत को बढ़ावा देने वाले तत्व

इस शोध से यह साफ होता है कि कैसीनो और ऑनलाइन जुआ प्लेटफॉर्म्स में इस्तेमाल की जाने वाली रोशनी केवल खेल का हिस्सा नहीं होती, बल्कि यह खिलाड़ियों के फैसलों को प्रभावित करने का काम करती है। शोधकर्ता डॉ. एलिसिया लैंडर ने कहा, "हमने पाया कि नीली रोशनी से जुड़े वातावरण में प्रतिभागी नुकसान के प्रति ज्यादा लापरवाह हो जाते हैं, और वे जुआ खेलने के दौरान अधिक जोखिम उठाने की ओर बढ़ते हैं।"

नीली रोशनी के मानसिक प्रभाव

इस अध्ययन से यह भी खुलासा हुआ कि नीली रोशनी का हमारे मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। जब हम इस रंग की रोशनी में रहते हैं, तो हमारा मस्तिष्क तेजी से सक्रिय होता है, जिससे हमारी सोच और निर्णय क्षमता प्रभावित हो सकती है। यह खासकर उन लोगों के लिए खतरे की घंटी हो सकता है जो जुआ खेलते हैं या ऑनलाइन कैसिनो का हिस्सा बनते हैं, क्योंकि वे आर्थिक नुकसान को ठीक से नहीं समझ पाते और फिर और अधिक जोखिम उठाने के लिए तैयार हो जाते हैं।

क्या कैसिनो और जुआ खेलने वाले लोग अब सचेत होंगे?

यह अध्ययन कैसिनो उद्योग और जुआ खेलों के लिए एक चेतावनी हो सकती है। शोधकर्ताओं ने कहा कि कैसिनो और अन्य जुआ प्लेटफॉर्म्स को अपनी रोशनी और वातावरण पर पुनः विचार करना चाहिए, ताकि वे अनजाने में किसी की जुए की लत को बढ़ावा न दें। इसके अलावा, यह उन लोगों के लिए भी एक अहम सिग्नल हो सकता है जो जुआ खेलने से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

Updated on:
22 Jun 2025, 12:30 PM IST
Published on: