दरअसल यह सारा विवाद 28 अक्टूबर को मोदी की एक टिप्पणी के बाद बढ़ गया, जब एनडीए ने कर्नाटक विधान परिषद की चारों सीटें जीत लीं। मोदी ने उसके बाद एक्स पर कांग्रेस की चुनावी स्थिति पर सवाल किया उन्होंने यूपी, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की विधान परिषद सीटों का हवाला देते हुए पूछा कि कांग्रेस को आखिर कितनी सीटें मिलीं। इसे विपक्ष पर तंज के तौर पर देखा गया।