29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन सुराज नेता देवपालिक गुप्ता की मौत मामले में सामने आई चौंकाने वाली बात, भाई ने बताया- नोटिस पीरियड पर था

जन सुराज नेता देवपालिक गुप्ता की मौत के मामले में उनके भाई तारकेश्वर गुप्ता ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मामले की CBI जांच के निर्देश दिए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 29 Oct 2026, 10:36 AM IST

Devpalik Gupta Death Case

देवपालिक गुप्ता मौत मामले में भाई ने उठाए सवाल (Photo-X @AJAYshunya)

Devpalik Gupta Death Case: जन सुराज नेता देवपालिक गुप्ता की मौत के मामले में उनके भाई तारकेश्वर गुप्ता ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने दावा किया कि घटनास्थल पर पहुंचे फॉरेंसिक टीम के सदस्यों ने शव की स्थिति को देखते हुए इसे सामान्य हादसा मानने पर सवाल उठाए थे। तारकेश्वर के अनुसार, घटनास्थल पर शव जिस स्थिति में मिला, उससे आशंका है कि हत्या के बाद शव को वहां फेंका गया हो सकता है।

पटना से रांची गए थे देवपालिक, रास्ते में दो लोग और हुए शामिल

जन सुराज नेता के भाई ने बताया कि उनके भाई पटना से अकेले रांची के लिए रवाना हुए थे। बाद में दो अन्य लोग भी उनके साथ यात्रा में शामिल हो गए। वापसी के दौरान दो स्टेशन पार करने के बाद उनके मोबाइल फोन से संपर्क पूरी तरह टूट गया। इसके बाद उनकी मौत की जानकारी सामने आई।

प्रशांत किशोर ने रांची में की मदद

तारकेश्वर गुप्ता ने बताया कि इस मामले में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रांची में उनका सहयोग किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी लगातार उनके संपर्क में रहे और सभी ने सहयोग किया।

30 तारीख को दिया था इस्तीफा, नोटिस पीरियड में थे

इसी बीच देवपालिक गुप्ता के इस्तीफे को लेकर उनके भाई तारकेश्वर ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि देवपालिक ने 30 तारीख को इस्तीफा सौंप दे दिया था। हालांकि वह नोटिस पीरियड पर थे, जो चुनाव वाले दिन यानी 24 तारीख तक था। उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने के पीछे कोई खास वजह नहीं थी। उनके भाई बिहार छोड़ने से पहले कुछ समय आराम करना चाहते थे।

CBI जांच के निर्देश मिलने का दावा

मामले में कार्रवाई की मांग पर तारकेश्वर गुप्ता ने बताया कि रांची में उनके संपर्क में मौजूद अधिकारियों ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मामले की CBI जांच कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच से जुड़ी आगे की कार्रवाई के बारे में परिवार की ओर से समय-समय पर जानकारी साझा की जाएगी।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि 26 अक्टूबर को देवपालिक अपने दो साथियों के साथ जनशताब्दी एक्सप्रेस से रांची से पटना जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोपहर 3 बजे मुरी स्टेशन से पहले पेंट्री में खाना ऑर्डर करने गए थे और उसके बाद से अचानक गायब हो गए। काफी देर तक जब नहीं लौटे तो साथियों ने फोन किया। वहीं मुरी स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो वहां भी तलाश की गई। लेकिन देवपालिक नहीं मिला। फिर रेल मदद में शिकायत की गई। इसके बाद उनका शव शव झारखंड के एक जंगल से बरामद किया गया। 

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग