राष्ट्रीय

मां ने धूप में खेलने से किया मना तो फंदे से लटका 15 साल का बच्चा

महाराष्ट्र के बीड जिले में मां के धूप में बाहर खेलने जाने से मना करने पर एक 15 साल के बच्चे ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसे मृतक बच्चे के माता-पिता को सौंप दिया है।

2 min read
Jan 21, 2026
महाराष्ट्र में 15 साल के बच्चे ने की आत्महत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मां के धूप में खेलने जाने से मना करने पर एक 15 साल के लड़के ने आत्महत्या करके अपनी जान दे दी है। यह मामला जिले के कैज इलाके का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच के बाद पुलिस ने मृतक बच्चे के परिवार को शव सौंप दिया।

ये भी पढ़ें

आपसी रंजिश का खूनी अंत: पड़ोसी के 11 साल के बेटे की गला रेंतकर ली जान, बोरे में भरकर फेंका शव

माता-पिता के कमरे में लगाया फंदा

लेकिन दोस्त के सामने मां द्वारा बाहर जाने की इजाजत न देने पर लड़के की भावनाएं आहत हो गई। इसी बात से बच्चा काफी परेशान हो गया और उसने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। वह गुस्से में अपने माता-पिता के रूम में गया और उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। घर के कामों में व्यस्त होने के चलते कुछ घंटों तक मां का इस बात पर ध्यान नहीं गया। इसके बाद दोपहर करीब 1:30 बजे उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन जब कई बार आवाज लगाने पर भी बच्चे ने कमरा नहीं खोला तो मां डर गई और उन्होंने पड़ोसियों को आवाज लगाकर मदद के लिए बुलाया।

अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में हुई मौत

मां की आवाज सुनकर तुरंत पड़ोसी वहां पहुंचे और उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा तोड़ने पर सभी लोग दंग रह गए। उन्होंने देखा कि महिला का 15 साल का बेटा जमीन पर बेहोश पड़ा था और उसके पास एक टूटी हुई रस्सी भी पड़ी थी। इसके बाद लोग तुरंत बच्चे को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे। यहां हालत गंभीर होने के चलते बच्चे को अंबाजोगाई के सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। यह अस्पताल 40 किलोमीटर दूर था और रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। कैज पुलिस ने इस मामले के केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
21 Jan 2026 12:04 pm
Published on:
21 Jan 2026 11:44 am
Also Read
View All

अगली खबर