राष्ट्रीय

चंद्रयान के नाम से जाना जाएगा भारत का ये चौराहा, DM ने दिया नाम बदलने का आदेश

Chandrayaan-3: बुधवार को चंद्रयान जैसे ही चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा पूरा देश खुशी से झूम उठा। इस मौके पर मध्य प्रदेश के धार जिले के जिलाधिकारी प्रियंक मिश्रा ने शहर के एक चौराहे का नाम चंद्रयान के नाम पर रखने का आदेश दिया।

less than 1 minute read
 crossing of India known Chandrayaan DM ordered to change name

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर जैसे ही भारत का चंद्रयान-3 लैंड हुआ वैसे ही देश जश्न डूब गया। राष्ट्रपति से लेकर देश के आम आदमी ने ISRO के वैज्ञानिकों को बधाईयां दी। वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर भारत के चौराहे का नाम चंद्रयान के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए जिले के DM ने बकायदा जिले के मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर चौराहे का नाम बदलने और वहां चंद्रयान की प्रतिमा लगाने का आदेश दिया है।

हम सब देशवासी इसरो को सलाम करते हैं - धार DM

बुधवार को चंद्रयान जैसे ही चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा पूरा देश खुशी से झूम उठा। इस मौके पर मध्य प्रदेश के धार जिले के जिलाधिकारी प्रियंक मिश्रा ने शहर के एक चौराहे का नाम चंद्रयान के नाम पर रखने का आदेश दिया। उन्होंने जिले के मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर कहा कि आज भारत के चंद्रयान- 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग हुई। हम सब देशवासी इसरो को सलाम करते हैं।


चौराहे का नाम चन्द्रयान किया जाए

इस महान उपलब्धि को सदैव चिर स्मृति में बनाये रखने के लिए धार शहर के चौराहे का नामकरण चन्द्रयान किया जाना चाहिए तथा चौराहे पर चन्द्रयान- 3 का स्मृति चिन्ह भी स्थापित हो । मुझे आशा है कि धार नगर पालिका इस दिशा में उत्सुकता से अति शीघ्र निर्णय लेकर सम्पूर्ण देश के लिये एक मिसाल स्थापित करेगी।

ये भी पढ़ें: Spicejet को दिल्ली हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, पूर्व प्रमोटर कलानिधि मारन को 270 करोड़ देने का आदेश

Published on:
24 Aug 2023 07:07 pm