राष्ट्रीय

CRPF का 86वां स्थापना दिवस: अदम्य साहस, शौर्य और वीरता के सुनहरे 85 साल पूरे

केंद्रीय गृह सचिव ने ऐतिहासिक और शानदार परंपरा, वीरता और पराक्रम साहस को जमकर सराहा। उन्होंने स्थापना दिवस के मौक़े पर देश के लिए वीरता दिखाने वाले जवानों को सम्मानित भी किया।
less than 1 minute read
CRPF's 86th Foundation Day 85 golden years of indomitable courage bravery and valor completed

अनुराग मिश्रा!नई दिल्ली: केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल ने इस देश के अपने सभी मुख्यालयों पर 86वाँ स्थापना दिवस पूरे धूमधाम से मनाया। दिल्ली के शौर्य ऑफ़िसर्स संस्थान में आयोजित मुख्य समारोह में केन्द्रीय गृह सचिव अजय कुमार बल्ला मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। केंद्रीय गृह सचिव ने ऐतिहासिक और शानदार परंपरा, वीरता और पराक्रम साहस को जमकर सराहा। उन्होंने स्थापना दिवस के मौक़े पर देश के लिए वीरता दिखाने वाले जवानों को सम्मानित भी किया।

अजय कुमार भल्ला ने इस मौक़े पर 27 वीरता मेडल से जवानों और अफ़सरों को सम्मानित किया। इनमें तीन वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा देश की आन बान और शान की रक्षा करते शहीद हुए बल के वीर जवानों के परिवारों को भी सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सामना करते उन्हें मात देने वाले 10 जवानों, झारखंड में उग्रवादियों को मात देने वाले और जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के ख़िलाफ़ मोर्चा लेने वाले 11 जवानों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत से पहले केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह और अन्य अफ़सरों ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक जाकर CRPF के 2266 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में जवानों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह सचिव अजयकुमार में CRPF के योगदान को सराहा उन्होंने धारा 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में शांति व्यवस्था की बहाली में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की सतर्कता और योगदान की प्रशंसा की चुनावों और शांतिपूर्ण मतदान के लिए भी केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की तारीफ़ किया।
          
इस मौक़े पर स्टेट ऑफ़ द आर्ट व्हीकल डाइग्नोस्टिक लैब की भी शुरुआत की गई। यह लैब सेंट्रल ट्रेनिंग कॉलेज नीमच में है।

Updated on:
29 Jul 2024 02:51 pm
Published on:
29 Jul 2024 02:50 pm
Also Read
View All
Meta का 800 करोड़ का ऑफर! IIT कानपुर के पूर्व छात्र त्रपित बंसल की AI दुनिया में ऐसी धाक कि मच गई हलचल

मुंबई के बांद्रा में 7 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, धुएं से 7 लोगों का घुटा दम, अस्पताल में भर्ती

Independence Day: ‘मुसलमानों से देशभक्ति का प्रमाण मांगना गलत’, मौलाना साजिद रशीदी बोले- स्वतंत्रता संग्राम में बड़ी रही भूमिका

‘RSS को बैन नहीं किया जा सकता, क्योंकि वह रजिस्टर्ड ही नहीं है’, कर्नाटक गृह मंत्री प्रियांक खड़गे के बयान से फिर गरमाई सियासत, जानें पूरा मामला

‘सत्ता में बैठे लोग Gen-Z को बांटने की कोशिश कर रहे हैं’, CJP नेता सौरव दास ने सरकार को घेरा, अभिजीत दीपके ने शुरू किया नया अभियान