राष्ट्रीय

Cruise Drug Case: नवाब मलिक का एक और खुलासा, काशिफ और गोसावी का चैट शेयर कर वानखेड़े से पूछा संबंध

Cruise Drug Case नवाब मलिक ने फोड़ा चैट बम, काशिफ खान और के पी गोसावी के बीच हुई वॉट्सएप चैट को साझा कर मलिक ने एक बार फिर एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर तीखा हमला बोला। मलिक ने पूछा आखिर क्यों खान को छोड़ा गया और समीर का उसके साथ क्या संबध है
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2021, 12:25 PM IST
Cruise Drug Case
NCP Leader Nawab Malik

नई दिल्ली। मुंबई क्रूज ड्रग मामले ( Cruise Drug Case ) में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। एक बार फिर महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ( Nawab Malik ) ने इस केस में एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ( Sameer Wankhede ) पर निशाना साधते हुए खुलासा किया है।

नवाब मलिक ने फैशन टीवी के इंडिया काशिफ खान ( Kashif Khan ) और किरण गोसावी ( Kiran Gosavi ) का एक वॉट्सएप चैट शेयर किया है, इस चैट के जरिए उन्होंने समीर वानखेड़े पर तीखा हमला बोला। मलिक ने चैट साझा करने के साथ ही समीर वानखेड़े से इसका संबंध पूछा है।

नवाब मलिक लगातार समीर वानखेड़े पर हमला बोल रहे हैं। उनका आरोप है कि समीर वानखेड़े ने मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान को फर्जी छापेमारी कर के फंसाया है। उनका इरादा आर्यन खान को फंसा कर शाहरुख खान (SRK) से वसूली करने का था।

एक बार फिर नवाब ने वानखेड़े को घेरा है। मलिक ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए समीर वानखेड़े की भूमिका पर सवाल उठाए।

नवाब मलिक ने कहा कि, ‘मैंने एक वाट्सअप शेयर किया है और इस मामले में कुछ सवाल खड़े किए हैं। आर्यन खान के साथ छापेमारी के दौरान सेल्फी लेने वाले किरण गोसावी (K.P. Gosavi) और एक दिल्ली के शख्स के बीच हुए वाट्सअप चैट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है।

इससे एक बार फिर समीर वानखेड़े और काशिफ खान (Kashif Khan) के संबंधों पर सवाल खड़े होते हैं।
मुंबई से लेकर दुबई तक, दुबई से लेकर गोवा तक इसका ड्रग्स का धंधा फल-फूल रहा है। इससे पूछतात क्यों नहीं की जा रही?’

यही नहीं मलिक ने कहा कि, ‘क्रूज रेड के दौरान लोगों को टारगेट कर पकड़ा गया। आर्यन खान को फंसाया गया।
के.पी गोसावी और मनीष भानुशाली मुख्य भूमिका में हैं। समीर वानखेड़े ने जिन्हें बचाना था उन्हें बचा लिया, जिन्हें बचाया गया उनमें काशिफ खान भी था।

इस पूरे मामले में एक वाइट दुबई नाम का भी कैरेक्टर है। गोसावी के चैट में उसका जिक्र किया गया है। देश में यह ड्रग्स का बड़ा धंधा चलाता है। वानखेड़े ने उसे भी जाने दिया।’

वानखेड़े के लिए उगाही करता है काशिफ
मलिक के मुताबिक, ‘मुंबई क्रूज ड्रग्स केस का इनफॉर्मर दिल्ली का है। एनसीपी नेता ने कहा कि, लोग सवाल करेंगे कि यह फैब्रिकेटेड ट्वीट है, इसका नम्बर के साथ भी जानकारी साझा करूंगा।

नवाब मलिक ने एक बार फिर कहा कि काशिफ को क्यों छोड़ा गया? वानखेड़े जवाब दें कि काशिफ खान के साथ उनका क्या रिश्ता है? आपने उसे क्यों नही पूछताछ के लिए बुलाया? दरअसल काशिफ खान समीन वानखेड़े का मनी कलेक्टर है।

यही नहीं वो एक कोर्ट से भगोड़ा भी घोषित है। फैशन टीवी का हेड बनकर घूम रहा है। उसकी जांच की जानी चाहिए।

Published on: