
नई दिल्ली। मुंबई क्रूज ड्रग मामले में शुरू हुई सियासी जंग नया मोड़ लेती जा रही है। अब महाराष्ट्र ( Maharashtra ) वक्फ बोर्ड लैंड केस ( Waqf Board Land Case ) में प्रवर्तन निदेशालय ( ED ) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने गुरुवार को पुणे के 7 ठिकानों पर छापे मारे हैं। मामला वक्फ बोर्ड से संबंधित जमीन की अवैध बिक्री से जुड़ा है। खास बात ये है कि वक्फ बोर्ड महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक के मंत्रालय के अधीन आता है।
ऐसे में इस छापेमारी को राजनीति से प्रेरित बताया जा रहा है। दरअसल नवाब मलिक और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच लगातार चल रही जुबानी जंग अब अंडरवर्ल्ड कनेक्सन तक आ गई है।
प्रवर्तन निदेशालय ( Enforcement Directorate ) की कार्रवाई ऐसे समय में हुई, जब एनसीपी नेता और कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक क्रूज ड्रग्स केस को लेकर एनसीबी और जांच अधिकारी समीर वानखेड़े के साथ-साथ पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस पर लगातार हमलावर हैं।
हाल ही में नवाब मलिक ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।
मलिक ने बताया ड्रग का गुजरात कनेक्शन
नवाब मलिक (Nawab Malik) ने गुरुवार को ड्रग्स मामले (Drugs Case) में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कुछ दिन पहले कहा था कि मेरे दामाद के घर से ड्रग्स मिला था।
मलिक ने कहा कि द्वारका में ड्रग्स पकड़ा गया, क्या ये संयोग है? नवाब मलिक एनसीबी के डीजी से विनती करते हुए कहा कि 1985 में कानून इसलिए बनाया गया था कि देश को नशामुक्त किया जाए। साथ ही कहा कि गुजरात से ड्रग्स आ रही है और हम गुजरात के ड्रग कनेक्शन को देश के सामने लाएंगे।
इससे पहले गुरुवार को नवाब मलिक के दामाद समीर खान ने देवेंद्र फडणवीस को उनकी कथित मानहानिकारक टिप्पणियों को लेकर कानूनी नोटिस भेजा है।
Published on:
11 Nov 2021, 3:23 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.