30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cruise Drug Case: BJP का नवाब पर पलटवार, हाइड्रोजन बम निकला बेदम, मलिक को ऑक्सीजन की जरूरत

Cruise Drug Case नवाब मलिकों के आरोपों पर बीजेपी नेता आशीष शेलार ने पलटवार किया है, उन्होंने कहा, नवाब मलिक अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को बदनाम कर रहे हैं। आर्यन खान तकलीफ में आया नवाब मलिक, अभी शाहरुख खान को भी तकलीफ में लाने की कोशिश मलिक कर रहे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 10 Nov 2021, 1:27 PM IST

387.jpg

नई दिल्ली। मुंबई क्रूज ड्रग केस ( Cruise Drug Case ) में सियासी घमासान जारी है। नवाब मलिक ( Nawab Malik ) के आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी ( BJP )ने भी पटलवार किया है। बीजेपी नेता आशीष शेलार ( Ashish Shelar ) ने बकायदा प्रेस वार्ता के जरिए नवाब मलिक के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि नवाब का हाइड्रोजन बम बेदम निकला।

उन्होंने कहा कि आरोप लगाने के चक्कर में नवाब मलिक का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। अब पड़ेगी ऑक्सीजन की जरूरत। देवेंद्र फडणवीस ( Devendra Fadnavis ) के अंडरवर्ल्ड कनेक्शन ( Underworld Connection ) को लेकर नवाब मलिक कोई सबूत नहीं दे पाए।

यह भी पढ़ेंः Crusie Drug Case नवाब मलिक का आरोप, फडणवीस के इशारे पर हुई महाराष्ट्र में उगाही, नकली नोटों के धंधे से भी कनेक्शन

बीजेपी नेता आशीष शेलार ने कहा कि नवाब मलिक ने अपने आरोपों में जिन लोगों का नाम लिया, जिन घटनाओं का जिक्र किया उसका और देवेंद्र फडणवीस का कोई संबंध नहीं है। इन सभी आरोपों को लेकर नवाब मलिक एक भी सबूत नहीं दे पाए।

रियाज की तस्वीरें भी दिखाईं
वहीं रियाज को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में शेलार ने कहा कि एनसीपी रियाज को गायब करने में जुटी है। उसे बचाने की कोशिश की जा रही है, क्योंकि वो सामने आया तो वसूली के और भी कई मामले सामने आ जाएंगे।

आशीष शेलार ने रियाज भाटी की कुछ तस्वीरें साझा की। इस फोटो में रियाज मुख्यंत्री उद्धव ठाकरे के साथ दिखाई दे रहे हैं।

शेलार ने कहा कि हाजी हैदर और मुन्ना यादव हमारे कार्यकर्ता है। इन लोगों को जो भी पद मिले सभी कानूनी प्रक्रिया के तहत मिले। इन दोनों के ऊपर कोई आरोप नहीं है। मुन्ना यादव पर जो आरोप है उसकी सफाई वो खुद दे देंगे।

14 करोड़ के जाली नोटों पर वानखेड़े का जवाब
इन जाली नोटों को लेकर समीर वानखेड़े ने भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि 14 करोड़ के जाली नोट का आरोप भी बेबुनियाद है। जाली नोट पकड़े गए थे, लेकिन14 करोड़ के नहीं बल्कि 10 लाख रुपए के थे।

यह भी पढ़ेँः Cruise Drug Case: देवेंद्र फडणवीस का बड़ा आरोप, नवाब मलिक ने मुंबई बम धमाके के दोषियों से खरीदी जमीन

मलिक की वजह से परेशानी में आया आर्यन खान
नवाब मलिक अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को बदनाम कर रहे हैं। आर्यन खान तकलीफ में आया नवाब मलिक, अभी शाहरुख खान को भी तकलीफ में लाने की कोशिश मलिक कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग