राष्ट्रीय

Cyber Fraud in India: साइबर फ्रॉड का कहर: 38% बढ़े केस, रोज़ ₹38 करोड़ की ठगी

Cyber Fraud Data: भारत में साइबर फ्रॉड के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। 2025 में केस दोगुने हुए और इस साल शुरुआती महीनों में 38% उछाल दर्ज हुआ। रोजाना 38 करोड़ रूपये की ठगी हो रही है, जबकि फेक कस्टमर केयर जैसे नए तरीके बड़ा खतरा बन रहे हैं।

2 min read
Apr 06, 2026
Cyber Fraud in India(AI Image-ChatGpt)

Cyber Fraud in India: साइबर फ्रॉड को रोकने के तमाम प्रयास के बावजूद इसका जाल बढ़ रहा है। इस साल के शुरुआती तीन माह में ही साइबर फ्रॉड केस में करीब 38% की वृद्धि हुई है। एजेंसियों ने इस अवधि में 1.2 लाख संदिग्ध मोबाइल कनेक्शन काटे हैं। देश में साइबर फ्राड की 2024 में कुल 208224 शिकायतें दर्ज हुईथी जबकि 2025 में 519662 मामले दर्ज हुए। इस साल जनवरी से मार्च तक 42855 शिकायतें आ चुकी है जबकि पिछले साल इसी अवधि में 26 हजार शिकायतें दर्ज हुई थीं। एजेंसियों को आशंका है कि इस साल साइबर फ्रॉड के मामलों में तेजी आ सकती है।

Cyber Fraud Data: 38 करोड़ की ठगी हर दिन


भारत में अभी हर दिन औसत 38 करोड़ की ठगी दर्ज होने का आकलन है। वर्ष 2023 में 15380, वर्ष 2024 में 22849 और 2025 में 19813 करोड़ रुपए की ठगी हुई। 2026 में यह चार गुना बढ़ने की आशंका है।

कस्टमर केयर के नाम से ज्यादा ठगी


साइबर फ्रॉड के नए-नए तरीके खोजे जा रहे हैं। इनमें फेक कस्टमर केयर संचालित करके धोखाधड़ी के मामले बढ़े हैं। पिछले साल ऐसे कुल 60985 केस दर्ज हुए थे, जबकि इस साल शुरुआती दो माह में ही करीब 10 हजार केस दर्ज हो चुके हैं।

सरकार के उपाय से रकम कम, केस ज्यादा


सरकार ने साइबर ठगी रोकने के लगातार प्रयास में जुटी है। इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आने वाले फेक काल को गेटवे पर ही रोकने, कॉमन डिजिटल इंटेलिजेंस सिस्टम जैसे उपाय शामिल हैं। इससे बड़ी ठगी पर तो लगाम लगी है लेकिन कम रकम के केस की संख्या बढ़ रही है।

साइबर फ्रॉड शिकायतों का सालाना डेटा

वर्षकुल शिकायतें
20242,08,224
20255,19,662

जनवरी–मार्च अवधि की तुलना

वर्षशिकायतें (जनवरी–मार्च)
202426,000
202542,855
वृद्धि~38%

साइबर ठगी की कुल रकम (करोड़ रुपये में)

वर्षठगी की रकम (₹ करोड़)
202315,380
202422,849
202519,813
2026 (अनुमान)4 गुना वृद्धि संभव

अन्य प्रमुख आंकड़े

पैरामीटरआंकड़ा
रोज़ाना औसत ठगी₹38 करोड़
संदिग्ध मोबाइल कनेक्शन काटे गए1.2 लाख
फेक कस्टमर केयर फ्रॉड (2024)60,985 केस
फेक कस्टमर केयर फ्रॉड (2025, पहले 2 माह)~10,000 केस



Published on:
06 Apr 2026 10:52 am
Also Read
View All

अगली खबर