राष्ट्रीय

श्रीलंका में साइक्लोन Ditwah ने बरपाया कहर, PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान, आज भारत में अलर्ट जारी

Cyclone Ditwaha ने श्रीलंका में कहर बरपाया है। 56 से अधिक लोगों की मौत हुई है। आज साइक्लोन को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) की तरफ से भारत में अलर्ट जारी किया गया है। भारत ने इस मुश्किल घड़ी में श्रीलंका की मदद के लिए ऑपरेशन सागर बंधु शुरू किया है। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2025, 9:06 AM IST
cyclone ditwah
साइक्लोन दितवाह (फोटो-IANS)

IMD Alert on Cyclone Ditwaha: साइक्लोन Ditwah ने पड़ोसी देश श्रीलंका में भयानक कहर बरपाया है। साइक्लोन के चलते हुए हादसों में 56 से अधिक लोगों की मौत हुई। भारत ने आपदा प्रभावित श्रीलंका के लिए मदद की घोषणा की है। शुक्रवार को भारत ने साइक्लोन से प्रभावित श्रीलंका को जरूरी राहत सप्लाई पहुंचाई। पीएम मोदी ने कहा कि नई दिल्ली इस स्थिति से निपटने के लिए और मदद देने के लिए तैयार है। वहीं, चक्रवात Ditwah भारत की ओर बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (घशअ ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है।

भारत मदद को है तैयार

भारत सरकार ने श्रीलंका को मदद करने के लिए ऑपरेशन सागर बंधु शुरू किया है। इसके तहत राहत सामग्री की पहली खेप भारतीय नेवी के एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत और फ्रंटलाइन शिप INS उदयगिरी से पहुंचाई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा, "साइक्लोन Ditwah की वजह से श्रीलंका के जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं सभी प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, आराम और जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।"

उन्होंने कहा कि हमारे सबसे करीबी समुद्री पड़ोसी के साथ एकजुटता दिखाते हुए, भारत ने "ऑपरेशन सागर बंधु" के तहत तुरंत राहत सामग्री और जरूरी मानवीय सहायता और आपदा राहत मदद भेजी है। जैसे-जैसे हालात बदलेंगे, हम और मदद देने के लिए तैयार हैं। भारत की नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी और विजन MAHASAGAR के हिसाब से भारत जरूरत के समय में श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा है।

कोलंबो भेजी राहत सामग्री

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि साइक्लोन Ditwah से हुई मौतों और तबाही से निपटने में श्रीलंका की मदद के लिए 'ऑपरेशन सागर बंधु' शुरू किया गया है। INS विक्रांत और INS उदयगिरी ने कोलंबो में राहत सामग्री सौंपी। आगे की कार्रवाई चल रही है।

56 लोगों की मौत

श्रीलंका में बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से कम से कम 56 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। श्रीलंकाई अधिकारियों के मुताबिक, 12,313 परिवारों के 43,900 से ज़्यादा लोग खराब मौसम की वजह से प्रभावित हुए हैं।

आज भारत में अलर्ट जारी

चक्रवात Ditwah उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 30 नवंबर, 2025 की सुबह तक इसके उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अलर्ट रहने को कहा है। साथ ही, समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी है।

Updated on:
29 Nov 2025, 9:06 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Tiger Attack: पति से कुछ दूरी पर काम कर रही थी पत्नी, अचानक बाघ ने किया हमला, खून से लथपथ शव देखकर निकली चीख

महिला वकीलों के लिए हर अदालत में बनेगा अलग बार रूम, सभी राज्यों को सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश

‘नीतीश कुमार के खिलाफ भी बोलते रहे’, अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने के लिए स्पीकर से मिले जदयू प्रदेश अध्यक्ष

मनोज जरांगे के बदले सुर, पहले एकनाथ शिंदे पर साध रहे थे निशाना, अब बोले- उनके लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार

कौन हैं जज शुभम वर्मा, जिन्होंने राहुल गांधी को मानहानि केस में किया बरी? जानें शिक्षा से लेकर करियर तक की पूरी जानकारी