राष्ट्रीय

मौसम विभाग ने दी तेलंगाना में फ्लैश फ्लड की चेतावनी, दिल्ली-बंगाल-यूपी-हरियाणा में बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुलाब चक्रवात के चलते तेलंगाना में अचानक बाढ़ आने की संभावना जाहिर करते हुए दिल्ली-बंगाल-यूपी-हरियाणा में बारिश की भविष्यवाणी की है।
2 min read
• •
Updated: 27 Sep 2021, 9:56 PM IST
Cyclone Gulab: IMD issues alert of Flash Flood in Telangana, Rain in Delhi-UP-Haryana and Bengal
Cyclone Gulab: IMD issues alert of Flash Flood in Telangana, Rain in Delhi-UP-Haryana and Bengal

नई दिल्ली। लैंडफॉल प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुलाब चक्रवात के कमजोर होने के बावजूद भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए तेलंगाना में फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) आने की चेतावनी दी है। आईएमडी के मुताबिक, चक्रवाती तूफान एक गहरे दबाव में बदल गया है जो तेलंगाना के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश ला सकता है।

मौसम विभाग ने बदराद्री कोठागुडेम, खम्मम, आदिलाबाद, भुवनेश्वर, आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, वारंगल, पेद्दापल्ली करीमनगर, राजन्ना सिरिसिला, जयशंकर भूपलपल्ले, मुलुगु, जगितियाल, महबूबाबाद, और जनगांव में अचानक बाढ़ आने की आशंका जाहिर की गई है। इन जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान मध्यम से ज्यादा बारिश भी देखने को मिल सकती है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने आईएमडी, हैदराबाद के एक वैज्ञानिक के नागरत्ना के हवाले से कहा, "वर्तमान में, तेलंगाना और उसके आस-पास के क्षेत्रों में गहरा दबाव बना हुआ है और इसके प्रभाव में तेलंगाना, राज्य के कुछ जिलों में अत्यधिक भारी बारिश के साथ बहुत भारी बारिश की संभावना है।"

नागरत्ना ने आगे कहा, "अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 45 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।"

दक्षिण ओडिशा और उससे सटे दक्षिण छत्तीसगढ़ में सोमवार दोपहर बना गहरा दबाव लगभग पश्चिम की ओर बढ़ गया है और अगले छह घंटों में कमजोर होकर दबाव में बदल गया। अगले 24 घंटों के दौरान दबाव के कमजोर होकर एक निम्न दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है।

चक्रवाती तूफान से प्रभावित तेलंगाना के अलावा, आईएमडी ने सोमवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भी भविष्यवाणी की है। इसने कहा कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अलीगंज, कासगंज, सिकंदर राव और इगलास जिले; हरियाणा में होडल, गुरुग्राम, तिजारा, रेवाड़ी और औरंगाबाद; राजस्थान के नगर, अलवर, डीग, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़ और बयाना में सोमवार शाम को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व में चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) के निर्माण के कारण कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के दक्षिण जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार को कोलकाता, हावड़ा, हुगली, झारग्राम और उत्तर 24 परगना जिलों में भारी बारिश और दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

Updated on:
27 Sep 2021, 9:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम

मेरे लिए तुम ही रह गए हो- संजय गांधी की मौत के बाद राजीव से बोली थीं इंदिरा, जानिए राजनीति में एंट्री की कहानी

आंध्र प्रदेश में फिर भारी बारिश का खतरा, 2 नवंबर से कई जिलों में IMD का अलर्ट, यूपी-बिहार में भी बदलेगा मौसम

फैक्ट्रियों की चिमनियों से निकलने वाला धुआं बनेगा कमाई का जरिया, जानिए कार्बन कैप्चर तकनीक की पूरी कहानी