राष्ट्रीय

दार्जिलिंग में हनीमून के दौरान बारबेक्यू की आग से झुलसी नवविवाहिता की मौत, 2 महीने तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हनीमून के दौरान बारबेक्यू की आग में 60 फीसदी तक झुलसी निकिता साहा की करीब दो महीने बाद मौत हो गई। सिटोंग के एक होमस्टे में 13 सितंबर को हुए इस हादसे के बाद उनका इलाज सिलीगुड़ी और कोलकाता के अस्पतालों में चल रहा था।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 2:55 PM IST
Darjeeling Honeymoon Accident
दार्जिलिंग में हनीमून के दौरान बारबेक्यू की आग से झुलसी नवविवाहिता की मौत (Photo: IANS)

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में हनीमून के दौरान बारबेक्यू की आग में झुलसी एक नवविवाहिता की करीब दो महीने बाद मौत हो गई। उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा निवासी निकिता साहा ने गुरुवार तड़के करीब 4 बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 13 सितंबर को अपने पति समीर के साथ हनीमून मनाने दार्जिलिंग के सिटोंग गई थीं। वहां एक होमस्टे में रात के समय बारबेक्यू के दौरान अचानक आग भड़क गई थी, जिसकी चपेट में आने से निकिता करीब 60 फीसदी तक झुलस गई थीं।

परिजनों के मुताबिक, हादसे के बाद निकिता को पहले सिलीगुड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया। चार दिन पहले उनकी तबीयत और बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई।

बारबेक्यू में केरोसिन डालने से भड़की थी आग

हादसे को लेकर निकिता के पति समीर ने होमस्टे प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया कि आग के पास तेल का एक ड्रम रखा था, जिससे अचानक आग भड़क गई और उनकी पत्नी बुरी तरह झुलस गईं। उनका शरीर लगभग 60 प्रतिशत तक जल गया था।

हालांकि, होमस्टे प्रबंधन ने इन आरोपों से इनकार किया है। होमस्टे के मालिक नेहल के मुताबिक, घटना के समय दंपती बारबेक्यू के पास बैठे थे। कर्मचारियों ने उन्हें कई बार आग से दूर रहने की चेतावनी दी थी। कर्मचारी खाना लेने गए थे, तभी 15 से 20 सेकंड के भीतर दंपती ने एक तीसरे व्यक्ति को बुलाया और ठंड लगने की बात कहते हुए आग तेज करने के लिए केरोसिन डालने को कहा।

होमस्टे प्रबंधन ने कपड़ों को बताया आग तेजी से फैलने की वजह

होमस्टे मालिक ने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज में आग में कोई तरल पदार्थ डालता दिखाई दे रहा व्यक्ति उनके होटल का कर्मचारी नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि निकिता ने नायलॉन की ड्रेस पहन रखी थी, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। घटना के सीसीटीवी फुटेज में दंपती बारबेक्यू के सामने बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान आग अचानक तेज हो जाती है और निकिता उसकी चपेट में आ जाती हैं। घटना के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
19 Nov 2026, 2:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सैफ अली खान को धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी का नाम आया सामने; पुलिस के सामने बड़ा सवाल

‘राहुल गांधी को बार-बार विदेश भेजने का खर्च करना चाहिए बंद, उनका एआई वर्ज़न भेज सकते हैं’, सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए कांग्रेस नेता की विदेश यात्राओं पर सवाल

रेस्टोरेंट में सर्विस चार्ज वसूलने पर दिल्ली हाईकोर्ट की दो टूक, कहा- अनिवार्य शुल्क पर कोई अंतरिम राहत नहीं

पंजाब PCS भर्ती प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, जानें पूरा मामला और अभ्यर्थियों ने क्या लगाए आरोप

निशांत कुमार को CM सम्राट के सुरक्षाकर्मी ने पीछे धकेला, वीडियो वायरल; मंत्री अशोक चौधरी ने बताई पूरी बात