राष्ट्रीय

गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाओं सहित 7 लोग गिरफ्तार

गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए देहरादून पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में चार महिलाएं भी शामिल है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2023, 11:34 AM IST
sex_racket99.jpg

देहरादून में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। देहरादून में पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी कर 7 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित ऋषिकुल के एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर चार महिलाओं सहित सात लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, मानव तस्करी निरोधक दस्ता और मायापुर पुलिस की टीम ने सभी को हिरासत में लेकर चौकी ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। गेस्ट हाउस के रजिस्टर में किसी का भी नाम दर्ज नहीं किया गया था।


गेस्ट हाउस में होता था गंदा धंधा

पुलिस ने बताया कि शनिवार की सुबह सूचना मिली कि ऋषिकुल के पास गेस्ट हाउस में देह व्यापार किया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। इस दौरान एक प्रेमी युगल के साथ ही दो महिलाएं और दो अन्य पुरुष कमरों में आपत्तिजनक हालत मिले। पुलिस सभी को लेकर मायापुर चौकी रवाना हो गई। कोतवाली प्रभारी भावना कैथोला ने बताया कि जांच चल रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- आपके बच्चे को है फोन की लत! बिगाड़ रही है मेंटल और फिजिकल हेल्थ, दिमाग के इन हिस्सों पर होता है बड़ा असर


यह भी पढ़ें- 170 घंटे से सुरंग में फंसे मजदूरों का टूट रहा सब्र का बांध, बचाव दल 5 योजनाओं पर कर रहा काम

Updated on:
19 Nov 2023, 11:34 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Jammu Kashmir: क्या संकट में है उमर अब्दुल्ला सरकार? विधायकों ने उठाई कैबिनेट बदलने की मांग; एक सांसद ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान

तमिलनाडु थेनी जेल ब्रेक मामले में डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट सेवा से बर्खास्त

जब दिल्ली जल उठी: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के 72 घंटे, कैसे राजधानी में भड़की हिंसा ने बदल दिया देश का इतिहास

‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम