Shaheen Bagh Heroin recovered: दिल्ली के शाहीन बाग में गुरुवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बड़ा एक्शन लिया है। यहाँ भारी मात्रा में हेरोइन बरामद किया गया है जिसके तार इन्टरनैशनल सिंडीकेट से जुड़े हैं।
Shaheen Bagh Heroin recovered: दिल्ली के शाहीन बाग में गुरुवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 किलो हेरोइन के साथ 30 लाख रुपये कैश भी बरामद किये हैं। इसके अलावा 47 किलो संदिग्ध पदार्थ भी बरामद किये हैं। एनसीबी ने जानकारी दी कि इसके तार इंटरनेशल ड्रग सिंडीकेट से जुड़े हैं। ये भी जानकारी सामने आई कि ये हेरोइन अफगानिस्तान से आई थी। इस मामले में एक व्यक्ति गिरफ्त में भी आया है।
डीडीजी संजय सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल NCB की रेड में दिल्ली के शाहीनबाग में 50 किलो हेरोइन जब्त की गई है, 47 किलो संदिग्ध पदार्थ भी बरामद किया गया है। इसके अलावा 30 लाख कैश और नोट गिनने की मशीन भी बरामद। इंटरनेशल ड्रग सिंडीकेट का कनेक्शन बताया जा रहा है। ये जब्त की गई हेरोइन अफगानिस्तान से लाई गई है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि नशीली दवाओं के पैसे हवाला के जरिए प्रसारित किया जा रहा है।
डीडीजी संजय सिंह ने जानकारी दी कि ड्रग्स को बैकपैक, जूट बैग में रखा गया था और ई-कॉमर्स फर्मों के पैकेट में लपेटा गया था। NCB की छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। NCB द्वारा ये ऑपरेशन बुधवार को अंजाम दिया गया जिसमें बड़ी सफलता मिली है।
यह भी पढ़े - शाहीन बाग में दिखा MCD का डर, दुकानों के आगे से हटने लगा सामान
अब इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। बता दें कि शाहीन बाग में ही MCD अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन ले रही है।