राष्ट्रीय

Fog Alert: दिल्ली में छाई कोहरे की धुंध, कोर्ट रूम के अंदर AQI है 990, कई उड़ानें लेट, IMD ने दिया डराने वाला अलर्ट

Delhi Fog Alert: दिल्ली-NCR में ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दी है। दिल्ली में कोहरा और स्मॉग से लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं है। दिल्ली में कक्षा 12 तक के सभी स्कूल ऑनलाइन कर दिए गए हैं। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कई उड़ानें घने कोहरे के कारण प्रभावित हुई हैं।

2 min read
Delhi AQI

Delhi Fog Alert: दिल्ली-NCR में ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दी है। दिल्ली में कोहरा और स्मॉग से लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं है। विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। दिल्ली में वायु प्रदूषण 'खतरनाक' स्तर पर पहुंच गया। राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 500 से ऊपर दर्ज किया गया है। दिल्ली में कक्षा 12 तक के सभी स्कूल ऑनलाइन कर दिए गए हैं। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) से कई उड़ानें घने कोहरे के कारण प्रभावित हुई हैं। स्पाइसजेट (Spicejet) और इंडिगो (IndiGo) ने चेतावनी जारी की है। IMD ने अलर्ट किया है।

Supreme Court ने जारी किए निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने सभी NCR सरकारों को GRAP चरण 4 को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया। साथ ही कोर्ट ने सभी एनसीआर राज्यों को GRAP चरण 4 के तहत जरूरी कामों की निगरानी के लिए तत्काल टीमों का गठन करने का भी निर्देश दिया। कोर्ट ने सभी NCR राज्यों को कक्षा 12 तक की सभी कक्षाओं की फिजिकल क्लास बंद करने और ऑनलाइन क्लास शुरू करने का निर्णय लेने का भी निर्देश दिया है। कई विमान एक घंटे की देरी से उड़ान भर रहे हैं। वहीं एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक लेवल पर पहुंच गई है।

उत्तर भारत में ठंड ने दी दस्तक

देश में राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 16.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच दिल्ली में सुबह-सुबह से कोहरा छाया रहता है। AQI का लेवल गंभीर श्रेणी का बना हुआ है। स्मॉग के कारण सूर्य देवता के दर्शन भी नहीं हो पा रहे हैं। धूप निकली है, लेकिन सूर्यदेव स्मॉग की चादर के पीछे छिप जाते हैं। इससे विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है। दिल्ली आने वाली ट्रेनों और विमानों पर असर पड़ा है। कई विमान एक घंटे की देरी से उड़ान भर रहे हैं।

अगले दो दिनों तक घने कोहरे की स्थिति- IMD

इस बीच इंडिगो ओर स्पाइसजेट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम में आने वाले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है। IMD के मुताबिक, अगले दो दिनों तक उत्तर-पश्चिम, उप-हिमालयी, बिहार और पश्चिम बंगाल में कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। पूरी दिल्ली धुंध की चादर में लिपटी हुई नजर आ रही है। मौसम विभाग का अनुमान कि कल सुबह कई जगहों पर कोहरा गहरा सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, कल मॉडरेट से डेंस फोग/स्मॉग बना रह सकता है। साथ ही तापमान में और भी गिरावट देखी जा सकती है। ऐसी में गाड़ी चलाना खतरनाक हो सकता है, इसलिए लोगों से धीमी गति में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की गई है।

Published on:
18 Nov 2024 08:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर