राष्ट्रीय

Delhi Election: चुनावों के बीच दिल्ली पुलिस ने कसा शिकंजा, वोटर कार्ड फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार

Delhi Assembly Election: दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में फर्जी दस्तावेजों के जरिए वोटर आईडी कार्ड बनवाने की कोशिश के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया इनमे एक कैब ड्राइवर और एक जन सेवा केंद्र का मालिक शामिल है।
2 min read
Feature image

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव (Delhi Election) के घोषणा के बाद से ही दिल्ली में फर्जी दस्तावेजों के जरिए वोटर आईडी कार्ड बनवाने का मामला सामने आ रहे है। दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में फर्जी दस्तावेजों के जरिए वोटर आईडी कार्ड बनवाने की कोशिश के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमे एक कैब ड्राइवर और एक जन सेवा केंद्र का मालिक शामिल है। इससे पहले 30 दिसंबर 2024 को विधानसभा क्षेत्र-09 (किराड़ी) के ERO ने प्रेम नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।दर्ज शिकायत के मुताबिक पांच लोगों ने नए वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन किया, जिनमें से कुछ दस्तावेज फर्जी पाए गए।

जांच में चला पता

मामले की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस की जांच के दौरान तीन लोगों के दस्तावेज सही निकले। लेकिन, जुबेर नाम के एक शख्स के दस्तावेज में गड़बड़ी मिली। दरअसल जुबेर ने अपने आधार कार्ड में पता बदलकर वोटर कार्ड के लिए आवेदन किया था। आधार कार्ड नंबर सही था, लेकिन पता फर्जी था। जुबेर ने अपने असली दस्तावेज नदीम नाम के शख्स को दिए थे, जो मंगोलपुरी में 'अंसारी जन सेवा केंद्र' चलाता है। नदीम ने आधार कार्ड में पता बदलकर वोटर कार्ड के लिए आवेदन किया। जांच के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान

35 साल का जुबैर पेशे से कैब ड्राइवर है और उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसने दिल्ली सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए फर्जी वोटर आईडी कार्ड बनवाने की कोशिश की। वही नदीम 30 साल का है। मंगोलपुरी में जन सेवा केंद्र चलाता है। वो आधार कार्ड, वोटर कार्ड आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में मदद करता है। पुलिस ने नदीम के जन सेवा केंद्र से हार्ड डिस्क जब्त कर ली है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट में और कौन लोग शामिल हो सकते है। हालांकि अभी मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Updated on:
12 Jan 2025 01:22 pm
Published on:
12 Jan 2025 01:22 pm
Also Read
View All
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, मशहूर मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी दास गिरफ्तार

Maharashtra: खुले में खाने का तेल बेचने पर लगी रोक, उल्लंघन पर 10 लाख रुपए तक जुर्माना और उम्रकैद का प्रावधान

Gujarat: नकली शराब बनाने के लिए बुलाया था ‘डॉक्टर’, पीने से उसकी भी मौत, 13 गिरफ्तार, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

‘वंदे मातरम’ पर हो रहे विवाद पर शर्मिला टैगोर का बड़ा बयान, बोलीं- एक ईश्वर को मानने वालों के लिए पूरा गीत गाना मुश्किल

Ambikapur News: एनएच पर गड्ढे में फंसी भाजपा संगठन महामंत्री की कार, प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी को लगाई फटकार, कहा- यहां कभी आते हैं या नहीं…