राष्ट्रीय

Delhi Assembly Election Result: दलित और मुस्लिम बहुल सीटों पर ‘आप’ की पकड़ बरकरार, टूट गई ये धारणा

Delhi Assembly Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में दलित और मुस्लिम मतदाताओं पर आम आदमी पार्टी का पकड़ इस चुनाव में भी बरकरार रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Feb 2025, 7:53 AM IST
Feature image

Delhi Assembly Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में दलित और मुस्लिम मतदाताओं पर आम आदमी पार्टी का पकड़ इस चुनाव में भी बरकरार रहा है। अनुसूचित वर्ग(एससी) के लिए आरक्षित 12 में से 8 सीटें जीतने में आम आदमी पार्टी सफल रही जबकि भाजपा को सिर्फ 4 सीटें मिलीं। इसी तरह मुस्लिम बहुल 10 में सिर्फ दो सीट भाजपा जीत पाई। दिल्ली चुनाव में यह धारणा टूटती दिखी कि जो आरक्षित सीटें जीतता है, वही सत्ता पाता है।

आरक्षित सीटों पर कहां कौन जीता

बवाना- भाजपा
सुल्तानपुर माजरा- आप
मंगोलपुरी- भाजपा
करोल बाग- आप
पटेल नगर- आप
मादीपुर- भाजपा
देवली- आप
अंबेडकर नगर-आप
त्रिलोकपुरी-आप
कोंडली-आप
सीमापुरी- आप
गोकलपुर- आप

मुस्लिम बहुल सीटों पर भी जीती आप

दिल्ली में 10 सीटें मुस्लिम बहुल मानी जाती हैं। इसमें जंगपुरा और मुस्तफाबाद में बीजेपी ने जीतकर सभी को चौंका दिया, लेकिन अन्य 8 सीटों पर आम आदमी पार्टी जीतने में सफल रही। आम आदमी पार्टी मुस्लिम बहुल- चांदनी चौक, बाबरपुर, बल्लीमारान, मटिया महल, ओखला, सीलमपुर, सीमापुरी और सदर बाजार जैसी सीटें जीतने में सफल रही।

Updated on:
9 Feb 2025, 7:53 AM IST
Published on: