राष्ट्रीय

लोक सभा चुनाव से पहले AAP पार्टी के ये दिग्गज नेता आज रामलला के दरबार में सपरिवार लगाएंगे हाजिरी

Ram Mandir: मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को छोड़कर उत्तर प्रदेश के दोनों सदन के 325 विधायकों ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ नवनिर्मित राम मंदिर में श्री रामलला का दर्शन पूजन किए।

2 min read
Ram Mandir
Ram Mandir

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान अपने परिवार के साथ आज अयोध्या में राम मंदिर में रामलला केदर्शन करने जायेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल सोमवार को अयोध्या जाएंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के दोनों नेता दिल्ली से विशेष विमान से अयोध्या धाम हवाई अड्डे पर उतरेंगे और राम मंदिर में दर्शन करेंगे।

ये है कार्यक्रम

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सभाजीत सिंह ने बताया कि सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने आवास से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। दोनों सीएम 1 बजे मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुचेंगे। इसके बाद सीधे राम मंदिर पहुंचकर राम लला के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। आज ही दिल्ली वापिस रवाना हों जाएंगे।

325 विधायकों ने सीएम योगी के साथ किए दर्शन, सपा प्रमुख ने बनाई दूरी


बता दें कि रविवार को मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को छोड़कर उत्तर प्रदेश के दोनों सदन (विधानसभा और विधान परिषद) के 325 विधायकों ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ नवनिर्मित राम मंदिर में श्री रामलला का दर्शन पूजन किए। राम मंदिर में उप्र के सीएम योगी ने भगवान के सामने साष्टांग दंडवत कर पूजा-अर्चना की। विधायकों के शहर में पहुंचने पर अयोध्या के वासियों में उत्साह देखा गया। उन पर फूलों की वर्षा की गई। लोगों ने उत्साह में नारे लगाए। 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से राम मंदिर के द्वार आम लोगों के लिए खोल दिये गए हैं। रामलला के दर्शन करने के लिए भारी संख्‍या में लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार में फ्लोर टेस्ट की घड़ी आई…सियासी पारा हाई, तेजस्वी यादव के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, राजद का नीतीश पर हमला

Updated on:
12 Feb 2024 11:15 am
Published on:
12 Feb 2024 10:59 am