
दिवाली की सुबह दिल्ली की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब है। रविवार सुबह कई इलाकों में धुंध की परत छाई हुई है। AQI खतरनाक स्तर पर दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सुबह 6 बजे दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया।
CPCB के मुताबिक पंजाबी बाग इलाके में हवा की गुणवत्ता सबसे खराब है। यहां AQI 452 के स्तर तक पहुंच गया। आरके पुरम में वायु गुणवत्ता सूचकांक 449 और IIT दिल्ली में 446 दर्ज किया गया। द्वारका में भी स्थिति बेहद खराब रही और वहां AQI 444 दर्ज हुआ।
वहीं, मथुरा रोड में 425, सिरीफोर्ट में 423 और नॉर्थ कैंपस (DU) में भी AQI 423 रहा। पूसा में 415, चांदनी चौक में 417, बुराड़ी क्रॉसिंग पर 411 और NSUT जाफरपुर में AQI 409 दर्ज किया गया। जबकि, नरेला में AQI 399, ITO पर 396 और मंदिर मार्ग में 393 दर्ज किया गया। इधर, बुरारी में 370, तालकटोरा गार्डन में 369 और उत्तम नगर में 373 रहा।