राष्ट्रीय

Delhi Election 2025: ‘कांग्रेस प्रत्याशियों को फंडिंग कर रही BJP,’ दिल्ली चुनाव से पहले AAP का बड़ा आरोप

Delhi Assembly Election: आप नेता संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी के साथ मिली हुई है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस नेता अजय माकन बीजेपी द्वारा भेजी गई स्क्रिप्ट पढ़ते हैं और AAP नेताओं को टारगेट करते हैं।
2 min read
Dec 26, 2024
Delhi Election CM Atishi Sanjay Singh

Delhi Election 2025: दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) होने है। विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन के दो दल आमने-सामने हो गए है। दरअसल, आम आदमी पार्टी (AAP) ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (CM Atishi) और संजय सिंह (Sanjay Singh) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर आरोप लगाए है। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी के साथ मिली हुई है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस नेता अजय माकन (Ajay Maken) बीजेपी द्वारा भेजी गई स्क्रिप्ट पढ़ते हैं और AAP नेताओं को टारगेट करते हैं। बीजेपी के कहने पर बयान देते हैं। कल उन्होंने सारी हदें पार करके अरविंद केजरीवाल को एंटी नेशनल कह दिया।

‘AAP हमेशा कांग्रेस के साथ खड़ी रहती है’

आप नेता संजय सिंह ने आगे कहा कि आप पार्टी लगातार संसद में कांग्रेस के साथ खड़ी रहती है। केजरीवाल वह व्यक्ति हैं जिन्होंने दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया था। उन्होंने कहा कि आज तक अजय माकन या कांग्रेस ने दिल्ली में बीजेपी के नेता को एंटी नेशनल नहीं बोला है। कांग्रेस ने सारी हदें पार कर दी हैं। कांग्रेस आलाकमान 24 घंटे में अजय माकन पर एक्शन ले, वरना हम कांग्रेस को इंडिया गठबंधन से अलग करने की मांग करेंगे।

‘कांग्रेस प्रत्याशियों की फंडिंग BJP कर रही है’

सीएम आतिशी ने कहा कि कांग्रेस के बयानों से यह स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने बीजेपी के साथ समझौता कर लिया है। कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल देशद्रोही हैं। मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहती हूं कि क्या उन्होंने कभी किसी BJP नेता पर यही आरोप लगाए हैं? नहीं। लेकिन आज कांग्रेस अरविंद केजरीवाल पर देशद्रोही होने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस ने कल मेरे और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज कराई। क्यों? क्या कांग्रेस ने कभी किसी भाजपा नेता के खिलाफ कोई FIR दर्ज कराई है?

'CONGRESS प्रत्याशियों को बीजेपी दे रही है फंड'

सीएम ने आगे कहा कि हमें विश्वसनीय स्रोतों से पता चला है कि कांग्रेस उम्मीदवारों का चुनावी खर्च भाजपा से आ रहा है। भाजपा कांग्रेस उम्मीदवारों को फंड दे रही है। हमने सुना है कि संदीप दीक्षित को भाजपा से फंड मिल रहा है। अगर कांग्रेस को लगता है कि हम (AAP) देशद्रोही हैं, तो उन्होंने हमारे साथ गठबंधन करके लोकसभा चुनाव क्यों लड़ा? यह स्पष्ट है कि कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के साथ AAP को हराने और दिल्ली में भाजपा को जिताने के लिए कुछ आपसी समझौता किया है। अगर कांग्रेस और भाजपा के बीच कोई समझौता नहीं हुआ है, तो उन्हें 24 घंटे के भीतर अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

Updated on:
26 Dec 2024 09:30 pm
Published on:
26 Dec 2024 03:43 pm