राष्ट्रीय

Delhi Election 2025: केजरीवाल के इशारों पर लड़कों पर चढ़ाई गई गाड़ी, BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने किया दावा

Delhi Election 2025: बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने रविवार को दावा किया कि नई दिल्ली विधानसभा सीट से अवरिंद केजरीवाल 20 हजार वोटों से चुनाव हारेंगे।
2 min read
• •
Updated: 19 Jan 2025, 2:48 PM IST
Pravesh Verma targeted Kejriwal
Pravesh Verma targeted Kejriwal

Delhi Election 2025: नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है। बीजेपी प्रत्याशी ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल के इशारों पर तीन लड़कों को गाड़ी से टक्कर मारी गई। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को मामले की शिकायत भेज दी है और लड़के भी पुलिस से शिकायत करेंगे। बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने दावा किया है कि AAP प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल जिस गाड़ी में बैठे थे, उसी गाड़ी ने तीन युवाओं को टक्कर मारी। तीनों युवाओं ने कहा कि ड्राइवर ने देखा कि हम उनकी गाड़ी के आगे चल रहे हैं तो उसने ब्रेक मार दिए। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने इशारा किया कि गाड़ी चढ़ा दो। केजरीवाल के इशारे के बाद ड्राइवर ने आगे चढ़ाया और तीनों लड़कों के पैर में चोट लगी।

AAP ने केजरीवाल की कार पर पत्थर फेंकने का BJP पर लगाया आरोप

बता दें कि नई दिल्ली विधासनभा सीट से AAP प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल की कार पर शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान ईंट-पत्थर से हमला किया गया। AAP ने एक्स पर हमले का वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा पर आरोप लगाया था। एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए AAP ने लिखा अपनी हार सामने देख बौखला गई है BJP‼️ बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने अपने गुंडे भेजकर अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमला कराया। इस दौरान जनता ने केजरीवाल की जान बचाई। बीजेपी और उसके गुंडे ध्यान से सुन लें, हम भगत सिंह जी के चेले हैं, हम तुम्हारी गुंडई और हमलों से डरने वाले नहीं हैं।

20 हजार वोटों से हारेंगे केजरीवाल

बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने रविवार को दावा किया कि नई दिल्ली विधानसभा सीट से अवरिंद केजरीवाल 20 हजार वोटों से चुनाव हारेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल पिछले एक महीने से बाहर नहीं निकले हैं, जो व्यक्ति 11 साल सीएम रहा है उसे आज डोर टू डोर कैंपेन करना पड़ रहा है। 

नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रत्याशी है प्रवेश वर्मा

बता दें कि नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी ने प्रवेश वर्मा को उतारा है। वहीं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भी इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने इस सीट से संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है। नई दिल्ली सीट से केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा और संदीप दीक्षित के चुनाव लड़ने से यहां पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। इसी बीच बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से 20 हजार वोटों से चुनाव हार रहे हैं।

5 फरवरी को होगा मतदान

बता दें कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें है। इन सभी सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को परिणाम घोषित होंगे। विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिली थी और बीजेपी ने 8 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस का इस चुनाव में खाता भी नहीं खुला था। वहीं अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी नेता अनुराग ठाकर ने साधा निशाना, देखें वीडियो

Updated on:
19 Jan 2025, 2:48 PM IST
Published on: