दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में नई दिल्ली विधानसभा सीट सबसे ज्यादा चर्चाओं में है। इस सीट पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं इस सीट से कांग्रेस ने पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित और बीजेपी ने पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को टिकट दिया है। इस सीट पर एक पूर्व सीएम के सामने दो पूर्व सीएम के बेटे चुनाव लड़ रहे है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा पर लगातार केजरीवाल जूते, पैसे, चादर और चश्मे बांटने के आरोप लगाते आ रहे हैं। बुधवार को दिल्ली पुलिस ने प्रवेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं सुशील कुमार ने कहा कि चुनाव आते ही केजरीवाल पर जुल्म बढ़ाए जाते है, देखें वीडियो...