Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ समेत 40 बड़े चेहरों को शामिल किया गया हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, हेमा मालिनी, रवि किशन, हंसराज हंस, स्मृति ईरानी, मनोहर लाल खट्टर, धर्मेंद्र प्रधान, सरदार हरदीप सिंह पुरी और गिरिराज सिंह शामिल हैं। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।