दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने नामांकन करने के बाद कहा कि मैंने नामांकन दाखिल कर दिया है। मैं दिल्ली की जनता से कहना चाहूंगा कि कृपया काम के लिए वोट दें, एक तरफ एक पार्टी है जो काम करती है और दूसरी तरफ एक पार्टी है जो गाली देती है। इसलिए काम, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क, इन चीजों के लिए वोट करें। बहुत काम हुआ है। अभी भी बहुत काम किया जाना बाकी है, इसलिए मुझे उम्मीद है कि लोग कड़ी मेहनत के लिए वोट करेंगे। बीजेपी पास न तो कोई सीएम है और न ही विजन और नैरेटिव है।