बता दें कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें है। इन सभी सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी है, नामांकन की जांच की तिथि 18 जनवरी है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 20 जनवरी है। लगातार 15 वर्षों तक दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस को पिछले दो विधानसभा चुनावों में भारी झटका लगा है और वह एक भी सीट नहीं जीत पाई है। वहीं 2020 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीतकर अपना दबदबा बनाया, जबकि बीजेपी को केवल आठ सीटें मिलीं। दिल्ली विधासनभा चुनाव 2025 में ‘फर्जी वोट’ वाले बयान पर सियासत गरमा गई, देखें वीडियो...